Welcome To The Jungle का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने मचाया धमाल
Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और दमदार स्टारकास्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
- Written By: सोनाली झा
वेलकम टू द जंगल का मजेदार टीजर रिलीज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle Teaser Release: ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब इसकी पहली झलक देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। टीजर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन, एक्शन और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है।
इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। वहीं सुनील शेट्टी का मजेदार अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के एक मजेदार डायलॉग से होती है। वह कहते हैं कि सूचना इस फिल्म में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम। इस डायलॉग के साथ ही टीजर में कॉमेडी का सिलसिला शुरू हो जाता है।
वेलकम टू द जंगल का टीजर
करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर सकते हैं। खासकर सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच की नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आ रही है। एक सीन में जब सुनील शेट्टी अक्षय पर गोली चलाते हुए पूछते हैं कि तू मरता क्यों नहीं?, तब अक्षय जवाब देते हैं कि मैं मरने में जान डाल रहा हूं। यह डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
34 सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में कुल 34 कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म एक मेगा कॉमेडी एंटरटेनर मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- Spirit Leaked Look: ‘स्पिरिट’ से प्रभास का धांसू लुक हुआ लीक ! वायरल तस्वीर का सामने आया पूरा सच
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। वहीं इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर देखने के बाद फैंस का कहना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
