Akshay Kumar Film: एक साल में 4-5 फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार, 'कॉफी विद करण 9' में एक्टर ने खोला राज

Akshay Kumar 8 Hours Work: अक्षय कुमार ने 'कॉफी विद करण 9' में बताया कि वह एक साल में कई फिल्में क्यों करते हैं। एक्टर बोले कि जब काम मिल रहा है तो मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा।
Koffee With Karan 9 Ravi Kishan Akshay Kumar
रवि किशन और अक्षय कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार ने एक साल में कई फिल्में करने की वजह बताई।

  • अक्षय ने कहा कि जब उन्हें काम मिल रहा है तो वह फिल्में करना क्यों छोड़ेंगे।

  • एक्टर ने बताया कि वह अपने प्रोड्यूसर्स को खुश रखने की हमेशा कोशिश करते हैं।

Koffee With Karan 9 Akshay Kumar Work Schedule: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ काम करने के अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह साल में कई फिल्में करते हैं और अक्सर एक साथ दो से तीन प्रोजेक्ट्स पर काम करते नजर आते हैं। इस वजह से कई बार उनसे सवाल भी किया जाता है कि आखिर वह इतनी फिल्में क्यों करते हैं? अब अक्षय ने इस सवाल का जवाब दिया है। करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ पहुंचे।

'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें काम करना पसंद है और वह अपने काम को लेकर हमेशा आभारी रहते हैं। करण, आप कर्मा में विश्वास रखते हो? मैंने 36 साल इंडस्ट्री में काम किया है। मैंने एक फिल्म में बहुत मेहनत की है, लेकिन वो नहीं चली। दूसरी वाली भी नॉर्मल थी। जब मैंने देखी तो मुझे अच्छी नहीं लगी, लेकिन वो चल गई। भगवान रहस्यमयी तरीके से काम करते हैं। कभी-कभी वो आपको किसी एक चीज के लिए किसी अलग समय पर रिवॉर्ड देते हैं।

अक्षय कुमार का करियर

अक्षय कुमार ने अपने करियर के उस दौर को भी याद किया, जब उन्होंने लगातार 15 से 18 फ्लॉप फिल्में दी थीं। इसके बावजूद उन्हें काम मिलता रहा। उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रोड्यूसर का आदमी मानते हैं और हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके प्रोड्यूसर उनसे खुश रहें। एक साल में कई फिल्में करने के बावजूद वह हर प्रोजेक्ट में पूरी मेहनत करते हैं।

Koffee With Karan 9 Ravi Kishan Akshay Kumar
Ravi Kishan Reveal: साड़ी पहनकर रामलीला करने पहुंचे थे रवि किशन, पिता ने की पिटाई, मां ने घर छोड़ने में की मदद

8 घंटे काम करने पर अक्षय ने कही ये बात

अक्षय कुमार अपने 8 घंटे के वर्क शेड्यूल के लिए भी जाने जाते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि मैं सिर्फ 8 घंटे काम करता हूं। लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि उन 8 घंटों में मैं अपनी वैनिटी वैन तक भी नहीं जाता। उन्होंने बताया कि वह अपने दिन को इस तरह मैनेज करते हैं कि 8 घंटे काम कर सकें, 8 घंटे सो सकें और बाकी समय परिवार, खाने और फिटनेस को दे सकें।

60 दिनों में कैसे पूरी कर लेते हैं फिल्म

एक साथ कई फिल्मों में काम करने को लेकर अक्षय ने कहा कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि वह 60-65 दिनों में अपनी फिल्म कैसे पूरी कर लेते हैं। इस पर उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम क्रूज का उदाहरण दिया। अक्षय ने बताया कि उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन का एक इंटरव्यू पढ़ा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक फिल्म बनाने में 90 दिनों से ज्यादा समय नहीं लेते।

वहीं, टॉम क्रूज ने 'मिशन: इम्पॉसिबल' की शूटिंग 55 दिनों में पूरी की थी। अक्षय ने कहा कि एक साथ दो या तीन फिल्मों पर काम करना कोई अजीब बात नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग उनसे बार-बार इतनी फिल्में करने की वजह क्यों पूछते हैं। एक्टर के मुताबिक, जब उन्हें काम मिल रहा है तो वह उसे क्यों छोड़ेंगे।