Welcome To The Jungle का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बटोरी सुर्खियां
Welcome To The Jungle Trailer: ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में कॉमेडी, दमदार डायलॉग्स और कास्ट ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
- Written By: सोनाली झा
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle Trailer Release: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी अवतार में लौट आए हैं। उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, मनोरंजन और स्टार पावर का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अक्षय कुमार अपनी पुरानी कॉमेडी फॉर्म में वापस लौट आए हैं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर महंदी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत सभी प्रमुख किरदारों के परिचय से होती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और एक के बाद एक मजेदार घटनाएं दर्शकों को हंसाने का काम करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
छात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
डायलॉग्स और कॉमिक टाइमिंग
ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग्स हैं जो रिलीज के साथ ही वायरल होने लगे हैं। पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है और मैं किसलिए फिल्म में हूं? ग्लैमर… जैसे संवाद दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ देखकर कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर हेरा फेरी की अगली फिल्म की मांग भी शुरू कर दी है।
ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि 26 जून का इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे ने कहा कि अक्षय कुमार कॉमेडी के असली किंग हैं। वहीं कई लोगों ने इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म और संभावित मेगा ब्लॉकबस्टर बताया। कॉमेडी, स्टारकास्ट और मनोरंजन से भरपूर ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।
