Sky Force Box Office collection: वीकेंड पर अक्षय की फिल्म का जलवा, 100 करोड़ के लक्ष्य को पार करने के लिए तैयार!
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर ‘स्काई फोर्स’ ने 10 दिनों में 99.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और अक्षय के फ्लॉप रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है।
- Written By: अदिति भंडारी
वीकेंड पर अक्षय की फिल्म का जलवा, 100 करोड़ के लक्ष्य को पार करने के लिए तैयार! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म स्काई फोर्स को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। धीमी गति के बाद भी फिल्म 100 करोड़ क्रॉस करने से बस एक कदम दूर है। फिल्म के गिरते ग्राफ को देखकर फिल्म से इतने अच्छे कलेक्शन की उम्मीद नहीं थी। फिल्म के इस कलेक्शन ने अक्षय कुमार पर लगे दाग को साफ कर दिया है।
स्काई फोर्स का डायरेक्शन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अपने तीसरे दिन अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। पहले रविवार को इसने 28 करोड़ अपने खाते में किए। इसके बाद लगातार फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इतनी गिरावट के बाद भी फिल्म ने अपने पहले हफ्ते के आखिरी तक 86.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को महज 3 करोड़ का कलेक्शन किया। अक्षय की इस फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा हुआ। फिल्म के कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिली। स्काई फोर्स ने अपने दूसरे शनिवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 5.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 99.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
Alpha Vs Welcome To The Jungle: आलिया भट्ट या अक्षय कुमार किसने मारी वीकेंड पर बाजी?, जानें पूरा कलेक्शन
100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर
यहां देखें पोस्ट-
फिल्म को 100 करोड़ के कलेक्शन के लिए सिर्फ अब 25 लाख की जरूरत है। फिल्म पर शाहिद की देवा का ज्यादा बुरा असर नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने दावा किया कि इसने भारत में ₹111.7 करोड़ की कमाई की, 8वें दिन ₹4.6 करोड़, 9वें दिन ₹7.4 करोड़ और अपने पहले सप्ताह में ₹99.7 करोड़ कमाए।
स्काई फोर्स भारत के पहले हवाई हमले, 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले के इर्द-गिर्द केंद्रित है। आधिकारिक तौर पर 2023 में इसकी घोषणा की गई, 2025 में रिलीज़ होने से पहले इसकी शूटिंग 2024 में पूरी हो गई। यह फिल्म वीर की बॉलीवुड में पहली फिल्म है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान और निर्मित कौर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने अक्षय के फ्लॉप फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा है और वीर पहाड़िया को बॉलीवुड में बहुत बढ़िया ब्रेक दिया है।
