Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
Akshara Singh Reaction On Ghis Ghis Ghis Song: अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार संग तस्वीर शेयर कर ‘घिस घिस घिस’ गाने को मिले प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया। यह गाना वेलकम टू द जंगल का हिस्सा है।
- Written By: सोनाली झा
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Akshara Singh Song Ghis Ghis Ghis: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ‘घिस-घिस-घिस’ गाना रिलीज होने के बाद हर तरफ छाई हुई हैं। इस गाने को दर्शकों और एक्ट्रेस के चाहने वालों की तरफ से जमकर प्यार मिल रहा है। हर तरफ से मिल रही तारीफ को देखते हुए एक्ट्रेस ने बुधवार को फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें अक्षरा अक्षय कुमार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस की तरफ से लगातार मिल रहे प्यार को लेकर एक्ट्रेस ने लिखा कि एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता ‘घिस घिस घिस’ को अपना समझकर इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। यह प्यार हमेशा याद रहेगा। मुझे सिर्फ व्यूज नहीं मिले, बल्कि इतना अपनापन और ढेर सारा प्यार मिला।
अक्षरा सिंह का पोस्ट
अक्षरा सिंह ने आगे लिखा कि हर स्टोरी, हर कमेंट और हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची। इतने अपने लोग साथ खड़े हैं और इतना प्यार दे रहे हैं, यह देखकर मैं सच में बहुत खुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं अब इसे एक बड़ा हिट बना दीजिए। अक्षरा की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने अक्षरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
सेलेब्स का रिएक्शन
अक्षरा सिंह के पोस्ट पर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने लिखा कि खूब बढ़िया। एक्टर और कवि पारितोष त्रिपाठी और भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव और सुजीत यादव ने इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी। बता दें कि गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अक्षय और अक्षरा अभिनीत यह गाना आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है।
वेलकम टू द जंगल के स्टार कास्ट
बॉलीवुड की एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी सहित कई सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, इसमें शानदार कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी। इसमें परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे।
