अवनीत कौर के डांस स्टेप्स पर भड़के यूजर्स, इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9'के गाने को लेकर छिड़ी बहस

Avneet Kaur Gunmaaster G9 Song Controversy: इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 के सॉन्ग में अवनीत कौर के डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।
Avneet Kaur Gunmaaster G9 Song Controversy
इमरान हाशमी और अवनीत कौर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गनमास्टर जी9 के गाने में अवनीत कौर के डांस कोरियोग्राफ पर विवाद।

  • सोशल मीडिया यूजर्स ने कोरियोग्राफी और परफॉमेंस पर उठाए सवाल।

  • कुछ यूजर्स ने इस विवाद की तुलना पेड्डी फिल्म के गानों के कॉन्ट्रोवर्सी से की।

  • फिल्म गनमास्टर जी9 ने दूसरे दिन 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Emraan Hashmi Gunmaaster G9 Song Controversy: इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है। लेकिन इस बार फिल्म गनमास्टर जी 9 अपनी कहानी या स्टारकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि एक डांस नंबर को लेकर विवादों में आ गई है।

गाने में नजर आईं एक्ट्रेस अवनीत कौर के डांस स्टेप्स और कोरियोग्राफी पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। गाने की कुछ क्लिप्स सामने आने के बाद यूजर्स इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने इसकी तुलना फिल्म पेड्डी के गानों को लेकर हुई बहस से भी की है।

डांस स्टेप्स और कोरियोग्राफी पर यूजर्स ने उठाए सवाल

गाने के वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद इंटरनेट पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्मी सॉन्ग में महिला कलाकारों को अक्सर केवल आकर्षण के तौर पर पेश किया जाता है। उनके अनुसार ऐसे डांस नंबरों में कलाकार के टेलेंट और एक्टिंग के बजाय उनके लुक और डांस मूव्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

अवनीत कौर की उम्र का जिक्र करते हुए भी कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई हैं। लोगों का कहना है कि 25 साल की एक्ट्रेस से इस तरह के डांस स्टेप्स करवाने की जरूरत क्या थी। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अवनीत एक टेलेंटिड स्टार हैं और उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने के लिए बेहतर मौके मिलने चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर सभी की राय एक जैसी नहीं है, लेकिन इसकी कोरियोग्राफी चर्चा का मुद्दा जरूर बन गई है।

पेड्डी कॉन्ट्रोवर्सी से हो रही तुलना

इस विवाद के बीच फिल्म पेड्डी के गानों को लेकर पहले हुए विवाद का भी जिक्र किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पेड्डी के गानों की परफॉमेंस पर भी इसी तरह सवाल उठे थे। अब गनमास्टर जी9 के गाने को लेकर सामने आए रिएक्शन ने एक बार फिर फिल्मों में आइटम नंबरों और महिला कलाकारों की परफॉमेंस पर चर्चा शुरू कर दी है।

कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि जब पहले ऐसी गाने का विरोध किया गया था, तो अब भी उसी तरह की परफॉमेंस को लेकर बहस क्यों हो रही है। इस तरह यह मामला केवल एक गाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फिल्मी गानों में फीमेल स्टार को दिखाने के तरीके पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Avneet Kaur Gunmaaster G9 Song Controversy
इमरान की 'गनमास्टर G9' ने 2 दिनों में मारी बाजी, आयुष्मान-शरवरी की 'यह प्रेम मोल लिया' की कमाई पर सस्पेंस बाकी

गनमास्टर जी9 के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल

इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 ने बीते शुक्रवार को 3.65 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 4.35 करोड़ रुपये हो गया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही 2 दिनों में फिल्म गनमास्टर जी9 का भारत में नेट कलेक्शन 8 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

शनिवार को फिल्म गनमास्टर जी9 के 7,591 शो दिखाए गए और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 17.58 प्रतिशत रही। रात के शो में सबसे ज्यादा 28.23 प्रतिशत दर्शक पहुंचे। अब रविवार के 7,718 शो से फिल्म को कितना कलेक्शन होता है, इस पर नजर रहेगी।