Akshara Singh Chhath Puja: छठी मैया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Akshara Singh Nahay Khay Celebration: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और कई बड़े नेताओं को छठ पूजा का न्योता भी भेजा।
Akshara Singh Chhath Puja Celebration
अक्षरा सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की।

  • एक्ट्रेस ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया।

  • अक्षरा ने सोशल मीडिया पर गंगा स्नान और सात्विक भोजन की तस्वीरें शेयर कीं।

Akshara Singh Chhath Puja Celebration: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों छठ महापर्व को लेकर चर्चा में हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली अक्षरा के लिए छठ पूजा बेहद खास है। वह हर साल इस पर्व को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस छठी मैया का आशीर्वाद लेने बिहार पहुंची हैं।

13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और अक्षरा ने पहले दिन नहाय-खाय के साथ पूजा की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह गंगा में डुबकी लगाती और पूजा-पाठ करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नहाय-खाय की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं।

गंगा में डुबकी लगाकर शुरू किया छठ महापर्व

अक्षरा सिंह पहली तस्वीर में गंगा नदी में स्नान करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस सात्विक भोजन ग्रहण करती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा कि आज नहाय-खाय पर गंगा मैया में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की। छठी मइया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

Akshara Singh Chhath Puja Celebration
Ramayana Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने दूसरे शुक्रवार को किया कमाल, धुरंधर समेत इन 3 फिल्मों को दी मात

क्या होता है नहाय-खाय

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। यह पर्व का पहला दिन होता है। इस दिन व्रती पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं और घर की साफ-सफाई के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद अगले दिन खरना, फिर संध्या अर्घ्य और अंत में उषा अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।

कई बड़े नेताओं को अक्षरा ने भेजा छठ का न्योता

अक्षरा सिंह भले ही मुंबई में रहती हैं, लेकिन छठ पूजा मनाने के लिए हर साल बिहार पहुंचती हैं। इस बार भी वह पूरे उत्साह के साथ पर्व की तैयारियों में जुटी हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने छठ पूजा के लिए कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। उनकी न्योता सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।