आतिफ असलम के गीत 'तेरे बिन' को नए अंदाज में पेश करेंगे अखिल सचदेवा, फिर चलेगा जादू

आतिफ असलम के गाने 'तेरे बिन' को नए अंदाज में अखिल सचदेवा पेश करने जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह गाना एक बार फिर लोगों पर वही जादू चलाएगा।
Akhil Sachdeva to recreat Tere Bin Song of Atif Aslam
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: 2006 में, संगीतकार मिथुन, गीतकार सईद कादरी और गायक आतिफ असलम ने फिल्म बस एक पल का गाना तेरे बिन क्रिएट किया था जो आज भी लोगों के फ़ेवरिट लिस्ट में शामिल है। अब, 18 साल बाद, अखिल सचदेवा इस मशहूर गाने में एक नया मोड़ लाकर उस जादू को फिर से वापस लाने के लिए तैयार हैं।

इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। पूरे ट्रैक की अगर बात करें तो इसमें बोल, धुन और रचना पूरी तरह से अलग होने वाली है। केवल इसके मुखड़े को सेम रखा गया है।  बाकी अन्तरे में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में गाने को लोग पसंद करेंगे और यह गाना एक बार फिर लोगों पर वही जादू चलाएगा यह अंदाजा लगाया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो अखिल ने तेरे बिन के सार के साथ एक गाना बनाया है। हालांकि यह गाना नया नहीं है, लेकिन इसमें वही हुक लाइन है। "अखिल ने मूल गाने से एक भी धुन का उपयोग  नहीं किया है। नए ट्रैक में बोल, धुन और रचना पूरी तरह से अलग हैं। केवल हुक लाइन को सेम रखा गया है  है क्योंकि यह गाने में सहजता से फिट बैठता है और इसे पूरा करता है। ऐसा लगा जैसे यह तेरे बिन के लिए ही बना था। यह बिल्कुल नया गाना है, लेकिन इसमें वही भावनाएँ और एक नया एहसास है," सूत्र ने खुलासा किया।

सूत्र ने यह भी बताया कि गाने में इंटेंसिटी  और इमोशनल कंटेंट  बहुत ज़्यादा  है और यही बात टिप्स के मालिक कुमार तौरानी को पसंद आई, जिनके पास ओरिजिनल गाने के अधिकार हैं। सूत्र ने बताया, "जब अखिल ने गाने का अपना वर्ज़न टिप्स को भेजा, तो वहां सभी को यह बहुत पसंद आया। कुमार जी इस बात से सहमत थे कि हालांकि कई लोगों ने उन्हें गाने के अपने वर्ज़न भेजे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अखिल जितना फ्रेश  नहीं था ।" उन्होंने आगे बताया कि यह गाना वास्तव में उस तरह के भावपूर्ण ट्रैक में फिट बैठता है, जो अखिल से सुनने को मिलते हैं, जिन्होंने इस गाने को कंपोज, लिखा और गाया है। वैभव पांडे ने गाने का म्यूजिक अरेंजमेंट और म्यूजिक प्रोग्रामिंग किया है और कथित तौर पर यह 11 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com