Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागार्जुन की खुशी हुई दोगुनी, नागा चैतन्य के बाद बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी की सगाई

नागार्जुन की खुशी दोगुनी हो गई है। नागा चैतन्य के बाद उनके बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं अखिल अक्कीनेनी ने किसके साथ सगाई की है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 26, 2024 | 08:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने सगाई कर ली है। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ सगाई की है। नागार्जुन ने परिवार में एक और नई बहू का स्वागत किया है।  कुछ समय पहले ही अखिल अक्कीनेनी के भाई नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की थी। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी भी जल्द ही होने वाली है। इसी बीच अखिल अक्किनेनी ने भी सगाई कर ली है और वो भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नागार्जुन के खुशी दोगुनी हो गई है।

नागार्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर बेटे अखिल और होने वाली बहू जैनब की फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी की सगाई की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हमारी होने वाली बहू जैनब के साथ। जैनब का हमारी फैमिली में स्वागत करते हुए हम बहुत खुश हैं। इस जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दें।
अखिल अक्किनेनी ने भी अपनी सगाई का ऐलान खुद सोशल मीडिया पर किया है। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा। मुझे मेरा हमेशा का प्यार मिल गया है, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जैनब और मैं खुशी-खुशी सगाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन की आई वांट टू टॉक बन गई है एक परफेक्ट फैमिली फिल्म

कौन हैं जैनब रावदजी   
जैनब रावदजी इंडस्ट्रीयलिस्ट जुल्फी रावदजी की बेटी हैं। जुल्फी रावदजी का कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काफी नाम है। जैनब रावदजी खुद को आर्टिस्ट मानती हैं उन्हें पेंटिंग का शौक है। जैनब का पालन पोषण इंडिया के अलावा दुबई और लंदन में हुआ है। जैनब और अखिल अक्किनेनी की मुलाकात कुछ समय पहले हुई दोनों को जल्द ही एक दूसरे से प्यार का एहसास हो गया और अब ये अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने कुछ दिनों पहले ही शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की थी और 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में दोनों की शादी होने वाली है और उसी से ठीक पहले अब अखिल अक्किनेनी ने भी अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिल अक्किनेनी अपने शादी के लिए कौन सा दिन चुनते हैं। आपको बता दें कि अखिल अक्किनेनी की पहले भी सगाई हो चुकी है। साल 2016 में उन्होंने जीवा कृष्ण रेड्डी की पोती श्रिया भुपाल से सगाई की थी। साल 2017 में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता खत्म हो गया।

Akhil akkineni engagement with zainab ravdjee nagarjuna welcome new daughter in law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 08:27 PM

Topics:  

  • Naga Chaitanya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.