भोजपुरी सिनेमा मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, आकांक्षा पुरी के बयान पर मचा बवाल
टीवी एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी आकांक्षा पुरी का चौकाने वाला बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि भोजपुरी सिनेमा उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। वहां की एक्ट्रेस भी उन्हें देख कर जलती हैं।
- Written By: अनिल सिंह
भोजपुरी सिनेमा पर आकांक्षा पुरी का चौकाने वाला बयान
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। खेसारी लाल के साथ उनके म्यूजिक वीडियो और फिल्म को लेकर खूब चर्चा भी हुई। लेकिन अब आकांक्षा पुरी ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक चौकाने वाला बयान दिया है, जो बवाल मचा रहा है। आकांक्षा पुरी ने कहा है कि वह भोजपुरी सिनेमा में ज्यादा काम नहीं करना चाहती है, क्योंकि भोजपुरी सिनेमा उन्हें अफोर्ड नहीं कर पा रहा है और वहां की एक्ट्रेस उन्हें देखकर जलती हैं।
आकांक्षा पुरी ने बजूका स्पॉटलाइट के पॉडकास्ट में कहा भोजपुरी एक्ट्रेस मुझसे जल तो जरूर रही होंगी, क्योंकि उनके गानों पर भी इतने व्यूज नहीं मिलते, जितने मेरी बीटीएस स्टोरी में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम यहां प्रतिदिन गाने के लिए जितनी फीस वसूलते हैं उतने में वहां पूरा गाना शूट हो जाता है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के लिए मुझे अफोर्ड करना थोड़ा मुश्किल है, जाहिर तौर पर मैं वहां बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहती हूं, क्योंकि इससे मेरा नुकसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- तुर्की में नहीं होगी भारतीय फिल्मों की शूटिंग, पाकिस्तान के समर्थक को तगड़ा झटका
Akanksha Puri should quit Bhojpuri Industry 😁🔥 pic.twitter.com/7BAr9opy38 — $@M (@SAMTHEBESTEST_) March 20, 2025
आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव पर किया खुलासा
खेसारी लाल को लेकर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा पुरी ने बताया कि उसके जैसा कंजूस इंसान मैंने आज तक दुनिया में नहीं देखा। वह इतना कंजूस है कि आज तक उसने मुझे एक कॉफी तक नहीं पिलाई। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर तरह-तरह के खुलासे करते हुए और लोगों की पोल खोलते हुए अपने इंटरव्यू में नजर आई है। अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है।
