मुंबई: खेसारी लाल यादव पहली बार एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म अग्नि परीक्षा की शूटिंग फिलहाल उत्तर प्रदेश की अमेठी में चल रही है। शूटिंग सेट से आकांक्षा पुरी ने और खेसारी लाल यादव ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। काजल राघवानी के साथ झगड़े के बाद अब आकांक्षा पुरी के साथ खेसारी लाल यादव ऑन स्क्रीन जोड़ी बनाते हुए नजर आए हैं।
अग्नि परीक्षा में खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सुर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही है और इस फिल्म को सुरेंद्र यादव बना रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन जाने माने निर्देशक लाल बाबू पंडित करेंगे जो पहले भी खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी है।
ये भी पढ़ें- वरुण धवन के बेबी जॉन का टीजर देख आलिया भट्ट के भी उड़ गए होश…
काजल राघवानी के साथ जोड़ी टूटने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनके लिए नए ऑनस्क्रीन पार्टनर का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी बन गई है और खेसारी लाल यादव के उन फैंस का इंतजार खत्म हो गया है जो खेसारी लाल यादव के ऑन स्क्रीन जोड़ी का इंतजार कर रहे थे।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की फिल्म की शूटिंग तो चल रही है लेकिन यह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। कहा यह जा रहा है कि 2025 में यह फिल्म रिलीज हो जाएगी।