रेप केस के बाद फरार हुए एजाज खान, फोन बंद…लोकेशन भी नहीं हो रही ट्रेस, पुलिस कर रही तलाश
अश्लीलता फैलाने के आरोप में फंसे एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में उनपर रेप केस का मामला भी दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वो फरार हैं और उनका फोन भी बंद है। जिसकी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एजाज खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला काफी गंभीर है। उन पर एक महिला एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एजाज ने उसे शादी और वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में रोल देने का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इस मामले में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि एजाज खान ने पहले उससे दोस्ती की, फिर शूटिंग के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी दावा है कि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ।
एजाज खान को पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम बनाई है जो एजाज खान की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है। उनका मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस अब उनके हर संभावित ठिकाने की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Kangana Ranaut Look: ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में कंगना रनौत का रेट्रो अवतार छाया, फैंस ने की जमकर तारीफ
वीकेंड पर भी नहीं बढ़ी वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रफ्तार, जानें दूसरे दिन की कमाई
Anu Malik Memories: धर्मेंद्र की पसंद ने अनु मलिक को चौंकाया, संगीतकार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Sunny Deol Reaction: ‘बंदर’ में बॉबी देओल के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ, भाई सनी देओल बोले- मैं बहुत खुश हूं
इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए एजाज खान ने पहले सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में भी जमानत की याचिका लगाई है। हाई कोर्ट 2 जून को इस मामले की सुनवाई करेगा।
ये भी पढ़ें- कंगना शर्मा ने पहनी ऐसी ड्रेस की हर कोई रह गया चकाचौंध, लोगों को चुरानी पड़ी नजरें, Oops Moment का भी हुईं शिकार
अश्लीलता फैलाने का भी मामला है दर्ज
इसके अलावा एजाज खान पर एक और केस दर्ज हुआ है। उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होने वाले उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर भी विवाद हुआ है। शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें एजाज कंटेस्टेंट्स को अश्लील पोज देने के टास्क देते नजर आए। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और शो को बंद करने की मांग की। अंबोली पुलिस स्टेशन में इस शो के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विवाद बढ़ने के बाद शो ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड उल्लू ऐप से हटा दिए गए हैं। एजाज खान को अब दो मामलों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
