Ajaz Khan: एजाज खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, घर छोड़कर गायब हुए एक्टर
Ajaz Khan Mumbai Police: एजाज खान के खिलाफ कथित तौर पर रेप केस का मामला दर्ज होने के बाद एक्टर घर छोड़कर गायब हो गए हैं। मुंबई पुलिस उनके घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिले, उनका फोन भी बंद आ रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
एजाज खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस
Ajaz Khan Mumbai Police: एक्टर एजाज खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट अश्लीलता की वजह से बंद हो गया, वहीं 4 मई को एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ कथित तौर पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में महिला ने शिकायत की। पुलिस ने एजाज खान से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ था। जब पुलिस उनके घर पर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ हाउस अरेस्ट शो से वायरल हुई वीडियो क्लिप पर भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। 9 मई उन्हें महिला आयोग के सामने पेश होना है।
एजाज खान इस समय एक नहीं बल्कि दो मामले में बुरी तरह से फंसे हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एजाज खान के लिए यह दौर मुश्किलों भरा साबित होने वाला है। एजाज खान पर शो के माध्यम से जनता के बीच अश्लीलता परोसने का आरोप है। रियलिटी शो हाउस अरेस्ट की जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें वह शो के होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं, महिला कंटेस्टेंट्स को अंडर गारमेंट उतारने का आदेश दिया जा रहा है। उन्हें विभिन्न सेक्स पोजीशन करके दिखाने की बात कही जा रही थी, जिसकी वजह से लोग भड़क उठे और शो को बंद करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- वो इंस्टाग्राम की ग्लिच होगी! विराट कोहली की एल्गोरिदम थ्योरी पर चला राहुल वैद्य का हथौड़ा
सम्बंधित ख़बरें
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
एजाज खान के खिलाफ 4 मई को शारीरिक शोषण का मामला भी दर्ज हुआ। एक महिला ने एजाज खान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने के बहाने एजाज खान ने उनका शारीरिक शोषण किया है। चारकोप पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि फिल्म में रोल दिलाने का वादा एजाज खान ने उनसे किया था। शादी करने का वादा भी किया था और वह महिला को यही झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल एजाज खान गायब हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
