ममता कुलकर्णी के साथ करण अर्जुन में होते अजय देवगन, जानिए कैसे हुई सलमान की एंट्री
ममता कुलकर्णी इस समय किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर सुर्खियों में है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ फिल्मी जानकारियां।
- Written By: अनिल सिंह
ममता कुलकर्णी के साथ नहीं हुआ था सलमान खान का चुनाव
मुंबई: ममता कुलकर्णी इस समय किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की वजह से सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज के संगम तट पर पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर का पद ग्रहण कर लिया है। अब वह यामाई ममता नंद गिरी कहलाएंगी। अब उनका सिर्फ पट्टाभिषेक बचा हुआ है। ममता कुलकर्णी की फिल्म करण अर्जुन के बारे में भी एक दिलचस्प किस्सा है। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आई थी। जबकि पहले इस फिल्म में अजय देवगन को लेने का प्रयास किया जा रहा था।
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। ऐसे में अब उनसे जुड़ी जानकारी आपको बताते हैं, कुछ समय पहले गुड्डू मारुति ने ममता कुलकर्णी को बहुत ही घमंडी एक्ट्रेस बताया था। इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी जब 25 साल बाद भारत वापस लौटी तो लोगों को लगा वो बॉलीवुड में वापसी करेंगी।
ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा से क्यों डरते थे शाहिद कपूर, अर्जुन उस्तरा में साथ आएंगे नजर, एक्टर ने खोला राज
सम्बंधित ख़बरें
‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ा अपडेट, Salman Khan फिर बनेंगे होस्ट, सितंबर में शुरू हो सकती है शो की शूटिंग
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में ढेरों फिल्मों में काम किया। लेकिन करण अर्जुन फिल्म का गीत ‘मुझको राणा जी माफ करना’ बहुत मशहूर हुआ था। इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है। इस फिल्म में सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शाहरुख खान काजोल के साथ नजर आए थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म में सलमान खान निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे। उनकी जगह इस फिल्म में अजय देवगन को लिए जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन किसी कारणवश उनके साथ डील नहीं हो पाई और तब सलमान खान की एंट्री हुई।
साल 2000 के आसपास ममता कुलकर्णी भारत छोड़कर विदेश चली गई थी और करीब 25 साल विदेश में बिताने के बाद वह भारत वापस लौटीं। तब यह कहा जाने लगा कि अब वह बॉलीवुड में कमबैक के इरादे से भारत आई है। लेकिन उन्होंने अपने बयान से सभी को चौंका दिया और बताया कि उन्होंने सांसारिक दुनिया का मोह छोड़ दिया है और अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। वह भारत में कुंभ 2025 के लिए आई है और वह सन्यासी जीवन बिता रही है। जिस तरह से अब उन्होंने किन्नर अखाड़ा का दामन थाम लिया है, ये अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि वह आध्यात्मिक सफर पर अब आगे निकल चुकी हैं।
