Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गदर’ देखने के बाद सकीना जैसी पत्नी चाहते थे लोग: अमीषा पटेल

  • By आकाश जायसवाल
Updated On: Nov 01, 2023 | 03:34 PM

अमीषा पटेल की फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) इस शनिवार को रात 8 बजे जी सिनेमा पर प्रसारित होने जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट की तरह ही इसके दूसरे अप्रत ने भी सिनेमाघरों में गदर मचा दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन किया और इस कहानी को खूब सराहा। अब मेकर्स इस फिल्म को दर्शकों के लिए विशेषरूप से टीवी पर लाने जा रहे हैं। जिसे लेकर अमीषा पटेल ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

1. सनी देओल के साथ दोबारा जुड़कर कैसा लगा?

सनी देओल के साथ काम करके हमेशा अच्छा लगता है। इस बार, यह अतीत के एक यादगार अध्याय को फिर से दोहराने जैसा था, जिसमें उत्सुकता भी थी और अपनापन भी! इसने मुझे अपने और हमारे किरदारों को विकसित करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि सनी और मैं अपनी ज़िंदगी में बहुत रियल हैं, और तारा और सकीना भी वैसे ही हैं। कुछ कमजोरियां और मासूमियत तो अब भी मौजूद हैं और मुझे सनी की यही बात बहुत अच्छी लगती है। वो आपकी सबसे अच्छी खूबियों को सामने लाते हैं। इतने लंबे अंतराल के बाद उन्हें देखकर वो गहरा नाता महसूस हुआ और साथ मिलकर गुजारे गए पलों की यादें ताजा हो गईं। ऐसा लगा जैसे वक्त आगे बढ़ा ही नहीं।

2. सकीना सभी संस्कृतियों के दर्शकों से गहराई से जुड़ी हैं। आप इस बारे में क्या महसूस करती हैं?

इस फिल्म ने दुनिया भर में अपना फैनबेस तैयार कर लिया है। इतना कि पति चाहते थे कि उनकी पत्नियां सकीना बनें और पत्नियां चाहती थीं कि उनके पति तारा‌ जैसे हों- जैसा कि सनी ने ठीक ही कहा था। सकीना जैसी है उसे वैसा बनाने के लिए मुझे उसकी पहचान की बारीकियां समझना था, और यही सबसे जरूरी बात थी। इसके लिए उसके जज़्बातों और अनुभवों के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत थी। एक तरफ अपने परिवार के प्रति प्यार एवं वफादारी और दूसरी तरफ संस्कृति की सरहदों के पार अपने नए प्यार के बीच फंसी एक औरत के गहरे जज़्बातों के उथल-पुथल और उसके सब्र को व्यक्त करना एक पेचीदा काम था। सकीना के अंदरूनी संघर्ष और ताकत को पूरी विश्वसनीयता के साथ पेश करने के लिए मुझे इस किरदार की गहराई में उतरना पड़ा।

3. ज़ी सिनेमा के साथ ‘गदर 2’ पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित हो रही है। इस फिल्म के बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने को लेकर आप क्या सोचती हैं?

यह एक ऐसी कहानी है जिसमें एक अनंत आकर्षण है, और मेरा मानना है कि ज़िंदगी के सभी क्षेत्रों के दर्शक देशभक्ति, संस्कृति, दर्द, दस्तूर और सच्चे प्यार की ताकत से जुड़ेंगे। यह ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए इस फिल्म के जादू और इसमें दिखाई गई दुनिया का एहसास करने का एक शानदार मौका है। हमारे लिए यह फिल्म दर्शकों की वजह से है और हम ज़ी सिनेमा के जरिए इसे भारत के कोने-कोने तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।

After watching gadar people wanted a wife like sakina ameesha patel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2023 | 03:34 PM

Topics:  

  • Ameesha Patel

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.