Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द केरल स्टोरी’ के बाद विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘बस्तर’, सच्ची कहानी पर होगी आधारित

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 26, 2023 | 08:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amritlal Shah) एक दूरदर्शी फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सेक्टर में भी प्रमुख योगदान दिया है। इस साल उन्होंने अपनी व्यापक रूप से प्रशंसित और रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के साथ इतिहास रच दिया। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने किया हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के साथ 256 करोड़ की कमाई की।

‘द केरल स्टोरी’ की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है जिसका टाइटल बस्तर है। निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे सहयोग की घोषणा की जिसमें हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर आशाजनक लग रहा है और जिसने लोगों के अंदर एक उत्सुकता भी पैदा की है जिसके बारे में लोग और अधिक जानने चाहते है।

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिमों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने के बाद सिनेमाघर में ली गई शपथ

‘श्रेया घोषाल के साथ काम करना सपने जैसा’, द केरला स्टोरी 2 के म्यूजिक पर मन्नान शाह का बड़ा बयान

‘फिल्में बन रही नफरत का हथियार’, राहुल गांधी के बचाव में उतरे हुसैन दलवई, द केरल स्टोरी 2 को बताया प्रोपेगेंडा

Beyond the Kerala Story: द केरल स्टोरी का सीक्वल अनाउंस, जानिए स्टार कास्ट और रिलीज डेट

Unveiling our next, #Bastar. Prepare to witness another gripping true incident that will leave you speechless. Mark your calendars for April 5, 2024!#VipulAmrutlalShah @sudiptoSENtlm @Aashin_A_Shah#SunshinePictures pic.twitter.com/3qQVxKpCcG — Sunshine Pictures (@sunshinepicture) June 26, 2023

हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नही आई है, कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म है, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिसपर लिखा है, “एक और सच्चाई जो देश को चौंका देगी। जैसा कि हम टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर में पढ़ सकते हैं जिसमें लिखा है, “छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।”

विपुल अमृतलाल शाह, ‘आंखें’, हॉलिडे, फोर्स, कमांडो, ‘वक्त’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘द केरल स्टोरी’, सनक, ब्लॉकबस्टर वेब शो ह्यूमन जैसी फिल्मों के साथ अपनी फिल्मोग्राफी के लिए लोकप्रिय हैं। यही नहीं विपुल अमृतलाल शाह एक दूरदर्शी हैं और जो उनकी फिल्मोग्राफी से भी साफ झलकता है।

बस्तर का विकास और निर्माण लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जबकि ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी, लोग इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं!

After the kerala story vipul amritlal shah and sudipto sen are coming with the film bastar based on the true story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2023 | 08:49 PM

Topics:  

  • The Kerala Story

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.