लक्षद्वीप को प्रमोट कर मालदीव की फोटो लगाकर बुरी तरह ट्रोल हो गए रणवीर सिंह
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: बॉलीवुड में मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप का ट्रेंड काफी जोर-शोर से चल रहा है। पीएम मोदी पर मालदीव के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बॉलीवुड सितारे मालदीव की जगह लक्षद्वीप को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी चक्कर में रणवीर सिंह ने एक ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
You are promoting Indian islands while putting a picture of Maldives. What is wrong with you, Ranveer? pic.twitter.com/lf0VAWE2GJ — Suraj Balakrishnan (@SurajBala) January 8, 2024
दरअसल रणवीर सिंह ने भी अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया और मालदीव की जगह लक्षद्वीप को एक वेकेशन डेस्टिनेशन चुने जाने का सपोर्ट किया। लेकिन लक्षद्वीप को सपोर्ट करने वाले इस पोस्ट में रणवीर ने मालदीव के समुद्र तट की फोटो लगा दी, जिसके कारण सोशल मीडिया पर वो बुरी तरह घिर गए।
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
Ranveer Singh uses Maldives picture to promote Lakshadweep Island now he deleted the tweet. pic.twitter.com/ltwNnTDT7S — Silgan (@Silgan_18) January 8, 2024
रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘इस साल को आइए 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का एक्सपीरियंस करें। हमारे देश में समुद्र तटों और खूबसूरती को देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है। चलो भारत चलो… रणवीर के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इस पोस्ट में एक्टर जो फोटो यूज की है, वो कहीं और की नहीं बल्कि मालदीव की है। हालांकि फोटो पर लगातार कमेंट्स के बाद रणवीर सिंह ने फोटो को अपने पोस्ट से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की एक मंत्री ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद से बॉलीवुड के कई सेलेब्स घरेलू टूरिज्म का सपोर्ट करते और मालदीव का बॉयकॉट करते नजर आए। अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, सलमान खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, जॉन अब्राहम समेत कई सेलेब्स ने हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स का सपोर्ट किया है।
