15 साल बाद आएगा ‘मेट्रो’ का सीक्वल, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म?
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: निर्देशक अनुराग बासु 15 साल पहले धर्मेंद्र, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत और इरफान खान को लेकर ‘Life In A Metro’ जैसी हिट फिल्म बनाई थी।अब 15 साल बाद वो इस फिल्म का सीक्वल ‘Metro … In Dino’ के साथ हाजिर हो रहे हैं।
इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल ही कर दिया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
‘मिर्जापुर द मूवी’ से पहले मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ धमाकेदार रिकैप वीडियो, बढ़ा फैंस का उत्साह
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को गुड फ्राइडे यानी 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए अनुराग बासु और कम्पोजर प्रीतम फिर एक साथ आए हैं। इससे पहले दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अनुराग बासु इस फिल्म के अलावा ‘आशिकी-3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे।
