Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंगना रनौत से की मारपीट तो गर्लफ्रेंड की नौकरानी ने लगाया रेप का आरोप, विवादों से भरी है आदित्य पंचोली की लाइफ

आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। हाल ही में फिल्म बाजीराव-मस्तानी में नजर आए आदित्य ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jan 04, 2025 | 06:00 AM

आदित्य पंचोली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली 60 साल के हो चुके हैं। आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। हाल ही में फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में नजर आए आदित्य ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जानें आदित्य से जुड़ी टॉप कॉन्ट्रोवर्सीज…

कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ के सेट पर अपने को-स्टार विजे भाटिया को थप्पड़ मार दिया था। पिछले साल मार्च में एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी वो कई बार विवादों में फंस चुके हैं। कंगना रनोट से अफेयर की चर्चाओं से लेकर पूजा बेदी की 15 साल की मेड के रेप का आरोप तक आदित्य पर लग चुका हैं। इतना ही नहीं आदित्य पर पड़ोसियों से मारपीट से लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी तक के आरोप भी लगे हैं।

ये भी पढ़ें- रकुल प्रीत सिंह ने लंदन में उठाया खाने का लुत्फ

सम्बंधित ख़बरें

कंगना रनौत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बठिंडा कोर्ट ने पेश ना होने पर जारी किया वारंट

लंबे समय बाद सेट पर लौटीं कंगना रनौत, शुरू की देशभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग

‘ये 10 साल का संकल्प था…’ कंगना रनौत ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग, शेयर की भक्ति की खूबसूरत झलक

कंगना रनौत ने किए 10वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर महादेव के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

आदित्य का नाम एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ भी जुड़ा। आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे। दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने एक्सेप्ट किया था कि वे और कंगना रिलेशनशिप में थे। दरअसल यह वाकया तब का है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। हालांकि, अब आदित्य और कंगना बात तक नहीं करते। लेकिन उस वक्त दोनों के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आदित्य पंचोली ने साल 1986 में जरीना वहाब से शादी की थी। आदित्य पंचोली और जरीना की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। वहीं दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जरीना वहाब ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि शादी के समय ही वह आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर पूरी तरह से तैयार थी।

ये भी पढ़ें- ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक देख नेटिजन्स को आई श्रीदेवी और आमिर खान की याद

Aditya pancholi life is full of controversies when he beat up kangana ranaut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Kangana Ranaut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.