Alien: Earth’ Season 2 के लिए तैयार आदर्श गौरव, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द होगी शुरू
Alien: Earth’ Season 2 Shooting Update: अभिनेता आदर्श गौरव ने चर्चित सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 2 की शूटिंग जून में शुरू होने वाली है।
- Written By: यति सिंह
आदर्श गौरव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alien: Earth’ Season 2 Shooting Update: अभिनेता आदर्श गौरव एक बार फिर इंटरनेशनल साइंस-फिक्शन सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। सीरीज के नए सीजन की शूटिंग जून महीने में शुरू होने जा रही है। एक्टर आदर्श ने इस खबर को बताते हुए कहा कि वह जल्द ही इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए रवाना होंगे और उसके बाद सीजन 2 की शूटिंग शुरू होगी।
बता दें कि आदर्श गौरव इस सीरीज में ‘स्लाइटली’ नाम के रोल को दोबारा करते हुए नजर आएंगे। आदर्श ने कहा कि ‘यह किरदार उनके लिए बेहद खास है। शूटिंग खत्म होने के बाद भी यह किरदार लंबे समय तक उनके साथ बना रहा, क्योंकि इसमें कई भावनात्मक परतें हैं और इसका व्यवहार काफी अप्रत्याशित है। अभिनेता का कहना है कि इस किरदार को फिर से निभाने का मौका मिलना उनके लिए उत्साह और संतोष दोनों की बात है।’
एलियन: अर्थ’सीजन 2 की कहानी होगी सबसे अलग
आदर्श ने आगे बताया कि सीरीज के निर्माता नूह हॉली और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रिडले स्कॉट ने एक बेहद दिलचस्प और विशाल, हैरत में डालने वाली दुनिया तैयार की है। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।’ आदर्श ने कहा कि दूसरे सीजन में कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी और दर्शकों को कई नए अनुभव देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Mehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने किए दर्शन
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
यह भी पढ़ें: June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
शानदार स्टारकास्ट के साथ होगी रिलीज
आदर्श गौरव ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे कहा कि ‘इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी शानदार स्टारकास्ट है। उनके अनुसार, पीटर डिंकलेज, टिमोथी ओलिफेंट और अन्य एक्टर्स के साथ काम करना एक प्रेरणादायक अनुभव है। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच काम करने से हर दिन कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।’
एलियन: अर्थ’सीजन 2 में आदर्श गौरव के साथ सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन, बाबू सीसे, टिमोथी ओलिफेंट और पीटर डिंकलेज जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे। दर्शकों को इस नई कास्ट के साथ एक रोमांचक और दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
बता दें आदर्श गौरव की हाल ही में फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले इस फिल्म को रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई थी, जहां फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की थी।
