16 की उम्र में बदनाम गलियों में पहुंच गई थी सोनम खान, 35 साल बाद एक्ट्रेस ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम खान ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि 16 साल की उम्र में वह मुंबई के रेड लाइट एरिया में पहुंच गई थी। 35 साल बाद एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके वहां जाने का कारण क्या था?
16 की उम्र में बदनाम गलियों में पहुंच गई थी सोनम खान
सोनम खान 16 साल की उम्र में लगाया था रेड लाइट एरिया का चक्कर, 35 साल बाद बताया राज
Published on
Updated on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम खान ने खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह 16 साल की उम्र में मुंबई के रेड लाइट एरिया में पहुंच गई थी। एक्ट्रेस ने 35 साल बाद खुलासा करते हुए बताया कि इतनी कम उम्र में बदनाम गलियों में उनके जाने की वजह आखिर क्या थी?

सोनम खान का बॉलीवुड का करियर 4 साल का रहा, लेकिन सिर्फ चार सालों में ही एक्ट्रेस ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनके कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद आते थे। उन्होंने त्रिदेव फिल्म से काफी शोहरत हासिल की थी। ओये ओये गाना उन्हीं पर फिल्माया गया था, उन्हें ओये ओये गर्ल कहा जाता है, लेकिन फिलहाल वह अपनी फिल्म मिट्टी और सोना की बात करते हुए नजर आई हैं।

मिट्टी और सोना में सोनम खान, चंकी पांडे और नीलम के साथ अहम भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने कॉलेज की लड़की और सेक्स वर्कर की दोहरी भूमिका निभाई थी।  बोल्ड कपड़े पहनना उनके लिए आसान था, लेकिन सेक्स वर्कर की तरह बर्ताव करना उनके लिए कठिन साबित हो रहा था। ऐसे में वह बुर्का पहनकर मुंबई के रेड लाइट एरिया में पहुंच गई। जहां उन्होंने सेक्स वर्कर के रहने के तौर तरीकों को देखा, ताकि वह उसे अपने किरदार में ढाल सकें।

अब क्या करती हैं सोनम खान 

सोनम खान ने इसी से जुड़ा एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वहां पर जब वह महिलाओं से मिली, उनसे बात की, तो उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। सोनम खान अब भले ही फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अब भी मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और खुद से जुड़ी जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, करीब 9.3 लाख लोगों ने फॉलो करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com