-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Kajal Raghwani Bhojpuri Cinema Outsider Controversy
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
- Written By: सोनाली झा
Kajal Raghwani Bhojpuri Industry: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंडस्ट्री में ‘गुजराती’ और ‘आउटसाइडर’ कहे जाने पर दर्द जाहिर किया है। काजल ने लोगों से उन्हें आउटसाइडर कहना बंद करने की अपील की।

काजल राघवानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kajal Raghwani Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में दिए गए अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भोजपुरी इंडस्ट्री में खुद को ‘आउटसाइडर’ कहे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। काजल ने कहा कि उन्होंने 16 साल तक भोजपुरी सिनेमा में काम किया है और इस इंडस्ट्री को अपना घर मानती हैं।
काजल राघवानी ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ था कि वह इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों की बातों से आहत हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें गुजराती और आउटसाइडर कहा जा रहा है और उन पर लोगों से रो-रोकर काम मांगने तथा हमदर्दी लेने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
मैंने यूपी-बिहार को अपनी कर्मभूमि माना है
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार को अपनी कर्मभूमि मानती हैं। उन्होंने भोजपुरी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इसी इंडस्ट्री और यहां की जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया और इस मुकाम तक पहुंचाया है। काजल के मुताबिक, उन्होंने भोजपुरी संस्कृति और यहां की हर चीज को दिल से अपनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Oh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
तेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
काजल राघवानी ने कही ये बात
काजल राघवानी ने आगे कहा कि अगर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री और यहां की जनता को पूरी तरह नहीं अपनाया होता, तो वह इतने लंबे समय तक यहां काम नहीं कर पातीं। उन्होंने अपने 16 साल के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद को इस इंडस्ट्री का हिस्सा मानती हैं। काजल ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उन्हें आउटसाइडर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाते हैं।
अब आउटसाइडर कहना बंद कर दें
काजल ने कहा कि वह खुद को आउटसाइडर नहीं मानतीं, लेकिन उन्हें बार-बार यह महसूस कराया जा रहा है कि वह बाहरी हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अगर उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान दिया है, तो उनसे उसका सबूत मांगा जा सकता है। काजल के इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर एक बार फिर आउटसाइडर बनाम इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की बहस तेज हो गई है।
Actress kajal raghwani bhojpuri cinema outsider controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMनागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Aug 07, 2026 | 04:11 PMउद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
Aug 07, 2026 | 04:05 PMAnupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
Aug 07, 2026 | 04:02 PMपंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
Aug 07, 2026 | 03:59 PMहर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Aug 07, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













