आईफा अवार्ड सेरेमनी को होस्ट करेंगे अभिनेता रणवीर सिंह, हुआ बड़ा ऐलान
- Written By: उज्वला धारपवार
Updated On:
Apr 13, 2022 | 03:28 PM
Photo: Instagram
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) आईफा अवार्ड्स समारोह के 22वें संस्करण में अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह के आयोजनकर्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बार का बहुप्रतीक्षित आईफा समारोह अबू धाबी के यास द्वीप में 20 और 21 मई को आयोजित होगा। सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल समारोह के प्रस्तोता होंगे।
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की। यास द्वीप के ब्रांड एंबेसडर रणवीर ने कहा कि वह एक ऐसी प्रस्तुति के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेहद रोमांचित हैं जो बहुत ही विशेष होगी। रणवीर के अलावा वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी आईफा अवार्ड्स समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे। (BHASHA)
सम्बंधित ख़बरें
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
‘कांतारा’ विवाद में कर्नाटक HC का बड़ा फैसला, माफी मांगने मैसूर जाएंगे रणवीर सिंह; जानें क्या है पूरा मामला
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Aditya Dhar Project: रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर कर सकते हैं साथ काम, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा तेज
Actor ranveer singh will host iifa awards ceremony big announcement made
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 13, 2022 | 03:28 PM
