एक्टर अजित कुमार का दुबई में हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे; देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
साउथ फिल्म इंडस्टी के सुपरस्टर अजित कुमार का दुबई में रेसिंग प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान रेसिंग ट्रेक पर एक भयानक एक्सिडेंट हुआ। सोशल मीडिया पर उनके एक्सिडेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
- Written By: अदिति भंडारी
एक्टर अजित कुमार का दुबई में हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्टी के सुपरस्टर अजित कुमार अभी चर्चा की विषय बने हुए है। लेकिन इस बार कुछ खास है इस बार वे फिल्म के लिए नहीं अपनी रेसिंग के लिए चर्चा में है। हाल ही में वे आगामी दुबई 24 घंटे की दौड़ में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। जिसे 24H दुबई 2025 के रूप में भी जाना जाता है।
अजित कुमार शुरू से ही स्पोर्ट्स को लेकर काफी जुनूनी है। उन्हें टीनेज से ही मोटर स्पोर्ट्स का काफी शौक रहा है। उन्होंने 2000 के दशक में एक्टिंग से ब्रेक लेकर रेसिंग पर भी ध्यान दिया था। लेकिन हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ते नजर आ रहे है।
एक अभ्यास सत्र के दौरान उनकी कार रेसिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऑनलाइन कई वीडियो सामने आए, जिसमें बैरियर पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनकी कार को सात बार घूमते हुए देखा जा सकता है। फिर उन्हें बचाया गया और एहतियाती चिकित्सा मूल्यांकन के लिए एम्बुलेंस में ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Thailand Kidnapping: पाकिस्तानी के इशारे पर थाईलैंड में अपहरण! 70 लाख फिरौती मांगने वाले 5 भारतीय गिरफ्तार
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
यहा देखे वीडियो-
Ajith Kumar’s massive crash in practise, but he walks away unscathed.
Another day in the office … that’s racing!#ajithkumarracing #ajithkumar pic.twitter.com/dH5rQb18z0 — Ajithkumar Racing (@Akracingoffl) January 7, 2025
वीडियो में अजित की कार काफी तेजी से रेसिंग ट्रेक पर दौड़ती नजर आ रही है। जिसके बाद वो सेफ्टी फेंस से टकराती है और घूमकर रुक जाती है। दुर्घटना के बाद अजित को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तुल पकड़ लिया है। इसे देख कर एक्टर के फैंस के बीच हड़कंप मच गया है।
अजित के प्रबंधक सुरेश चंद्र के अनुसार, सौभाग्य से, अजित सुरक्षित बच गए और उनकी हालत ठीक है। प्रबंधक ने ANI को बताया कि “वह बिल्कुल ठीक हैं। भगवान की कृपा से, उन्हें कुछ नहीं हुआ। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सबसे अधिक संभावना है कि वह कल अभ्यास सत्र के लिए वापस आएँगे।”
अजित रेसिंग टीम के अजित कुमार मालिक हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में अपनी टीम लॉन्च की थी।
अजित का मोटरस्पोर्ट्स में एक प्रभावशाली इतिहास रहा है। उन्होंने एशियाई फॉर्मूला BMW चैम्पियनशिप, ब्रिटिश फॉर्मूला 3 चैम्पियनशिप और यहाँ तक कि FIA फॉर्मूला 2 चैम्पियनशिप में भी भाग लिया है।
अजित ने अपने रेसिंग कैरियर की शुरुआत भी मोटरसाइकिल रेसिंग से की थी, उन्होंने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
