- Hindi News »
- Entertainment »
- Actor Ajay Nagraths Road Accident Many Injuries In His Body
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम अभिनेता का हुआ बाइक एक्सीडेंट, गंभीर चोट लगने की खुद की पुष्टि
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ सीरियल में आदित्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता का बाइक एक्सीडेंट हो गया है, हम बार कर रहे है अभिनेता अजय नागरथ (Ajay Nagrath) की। अजय ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। ई-टाइम्स से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि ‘मेरे एक्सीडेंट की खबरें बिल्कुल सही हैं। इससे मैं थोड़ा स्तब्ध हूं। मेरे साथ यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले हुई थी लेकिन अभी भी मैं इससे उभर नहीं पाया हूं। मेरा ये एक्सीडेंट अंधेरी इलाके में हुआ था। इस दौरान मैं अपने बाइक से शूटिंग के लिए जा रहा था। दरअसल, हादसा उस वक्त हुआ जब पीछे से आ रही कार ने मेरी बाइक को टक्कर मारी। इस दुर्घटना के कारण मुझे काफी चोट आई थी। उसे निशान मेरे शरीर पर बने हुए है।’
अभिनेता ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ‘दुर्घटना मेरी गलती के कारण हुई है। इसलिए मैं कार चालक को दोष नहीं देना चाहिए। सौभाग्य से मुझे भले ही चोट आई हो लेकिन कही भी फ्रैक्चर नहीं हुआ। एक्सीडेंट के बाद से मेरे शरीर में अभी भी दर्द है। दुर्घटना के समय मैं दाहिनी ओर गाड़ी चला रहा था। लेकिन गाड़ी चलाते समय अचानक मुझे याद आया कि मुझे बाएं मुड़ना चाहिए। उसी समय मेरे पीछे एक कार आ रही थी। इसके बाद कार ने मेरे बाइक को टक्कर मारा और मैं नीचे गिर गया। भगवान का शुक्र है कि मैंने हेलमेट पहना हुआ था। मैं बच गया। इस हादसे में मेरा हेलमेट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।’
अजय नागरथ ने आगे कहा- ‘एक्सीडेंट के बाद मैं बाइक लेकर शूटिंग के सेट पर गया। मेरा जहां एक्सीडेंट हुआ था उसके कुछ दूर पर ही मेरे शूटिंग का सेट था। जब इस बात की जानकारी शो की निर्माता एकता कपूर को मिली तो उन्होंने मेरी सेहत के बारे में पूछा और उन्होंने मुझे सलाह दी कि अब बाइक छोड़ो, गाड़ी ले लो। मुझे अच्छा काम कर रहे हो तो गाड़ी लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज मनाई जा रही लक्ष्मी पंचमी व्रत, इस विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की कमी
नवभारत संपादकीय: मिडिल ईस्ट युद्ध पर नजरें भारत पर, क्या भारत को युद्ध में मध्यस्थता करनी चाहिए?
आधी रात फिर सुलगा मणिपुर, चुराचांदपुर में कुकी नेता के घर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
धमाकों से दहला तुर्की, दो इमारतें ढही, एक की मौत और कई घायल, मचा हड़कंप- VIDEO
इस बीच, अजय नागरथ छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। 2012 में, उन्होंने धारावाहिक ‘सीआईडी’ में पंकज की भूमिका निभाई। उनकी भूमिका बहुत लोकप्रिय थी। वर्तमान में वह धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे भाग में ‘आदित्य शेखावत’ की भूमिका निभा रहे हैं।
Actor ajay nagraths road accident many injuries in his body
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज मनाई जा रही लक्ष्मी पंचमी व्रत, इस विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की कमी
Mar 23, 2026 | 07:17 AMनवभारत संपादकीय: मिडिल ईस्ट युद्ध पर नजरें भारत पर, क्या भारत को युद्ध में मध्यस्थता करनी चाहिए?
Mar 23, 2026 | 07:14 AMआधी रात फिर सुलगा मणिपुर, चुराचांदपुर में कुकी नेता के घर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Mar 23, 2026 | 07:11 AMधमाकों से दहला तुर्की, दो इमारतें ढही, एक की मौत और कई घायल, मचा हड़कंप- VIDEO
Mar 23, 2026 | 07:06 AMमहाराष्ट्र में सस्ती होगी बिजली, ग्रीन एनर्जी के चलते अगले 5 साल नहीं बढ़ेंगी दरें
Mar 23, 2026 | 07:05 AMनवभारत विशेष: जंग पर भारी पड़ रहे लगातार ड्रोन हमले, कम लागत के रणनीतिक हथियार
Mar 23, 2026 | 07:05 AMNavratri Special: नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को लगाएं उनकी पसंदीदा चीज का भोग, बरसेगी असीम कृपा
Mar 23, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM










