बालकनी में हुआ था प्यार का इजहार, ऐसे शुरू हुई ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फेयरीटेल लव स्टोरी
Abhishek Aishwarya Proposal: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। न्यूयॉर्क की एक होटल बालकनी में हुआ प्यार का इजहार उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना।
- Written By: सोनाली झा
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Love Story: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और यादगार प्रेम कहानियों में से एक मानी जाती है। अभिषेक बच्चन का आज 50वां बर्थडे है। अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ। वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। लगातार 15 फ्लॉप फिल्मों के दौर ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और यही संघर्ष आगे चलकर उनके जीवन में प्यार की नई रोशनी लेकर आया।
अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के सेट पर हुई थी। हालांकि उस वक्त दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म ‘कुछ ना कहो’ और फिर 2006 की ‘उमराव जान’ में दोनों ने साथ काम किया। इन फिल्मों के दौरान उनकी दोस्ती और गहरी होती चली गई। लेकिन असली मोड़ तब आया जब दोनों ने सुपरहिट फिल्म ‘धूम 2’ में साथ काम किया। यहीं से यह साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे के लिए सिर्फ को-स्टार नहीं, बल्कि जीवनसाथी बनने वाले हैं।
ऐश्वर्या राय को खास अंदाज में किया था प्रपोज
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को शादी के लिए बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वे होटल की बालकनी में खड़े होकर अक्सर यह सोचते थे कि अगर ऐश्वर्या उनकी पत्नी बन जाएं तो जिंदगी कितनी खूबसूरत होगी। उसी ख्याल को हकीकत में बदलते हुए अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को उसी बालकनी में ले जाकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे ऐश्वर्या ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
हालांकि उनकी शादी का रास्ता पूरी तरह आसान नहीं था। ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष होने की खबर सामने आई, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई। परिवार की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शादी से पहले विशेष पूजा-अनुष्ठान किए गए ताकि किसी भी तरह की बाधा दूर हो सके। इसके बाद 4 जनवरी 2007 को दोनों की सगाई हुई और 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंध गए। आज अभिषेक और ऐश्वर्या न सिर्फ एक मजबूत कपल हैं, बल्कि बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और पसंदीदा परिवारों में से एक का हिस्सा भी हैं।
