जयपुर-पिंक-पैंथर से है ऐश-आराध्या-अमिताभ का भी खास कनेक्शन, इसलिए अभिषेक रखा है टीम का नाम

Abhishek Bacchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम का नाम कैसे रखा। इसके पीछे आराध्या, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन से जुड़े खास रिश्ते हैं।
Abhishek Bacchan Story Behind Jaipur Pink Panther
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Abhishek Bachchan Story Behind Jaipur Pink Panther: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन बचपन से ही स्पोर्ट्स के दीवाने रहे हैं। जहां पूरा भारत पर क्रिकेट की दीवानगी छायी थी, उसी समय अभिषेक बच्चन ने ऐसा फैसला लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

साल 2014 में आईपीएल की ही तरह कबड्डी को पूरे देश में बढ़ावा देने के लिए प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत की गई थी। उस समय अभिषेक बच्चन ने भी प्रो कबड्डी लीग में अपनी टीम खरीदने का फैसला ले लिया था, हालांकि उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था।

अभिषेक ने बतायी टीम को जयपुर पिंक पैंथर्स नाम देने की वजह

एक इंटरव्यू के दौरान जब पीडब्लूसी इंडिया के चेयरमैन संजीव कृष्णन ने अभिषेक से टीम के नाम को लेकर सवाल किया, तो अभिषेक ने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बतायी। अभिषेक ने बताया कि उनके अंदर उनके पिता अमिताभ बच्चन के कारण स्पोर्ट्स का जुनून पैदा हुआ। साथ ही अभिषेक ने जयपुर शहर चुनने और टीम के नाम के पीछे का किस्सा शेयर किया।

अभिषेक ने बताया कि जयपुर शहर को चुनने का सबसे बड़ा कारण ऐश्वर्या राय थी। अभिषेक बच्चन ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा जयपुर में शूट किया था और साथ ही जयपुर ही वो शहर था जहां उनकी और ऐश्वर्या राय की शुरुआती मुलाकातें हुई थी, जिसके कारण जयपुर उनके लिए लकी चार्म शहर बन गया।

अभिषेक ने बताया कि टीम खरीदते समय उनकी बेटी आराध्या का फेवरेट कलर पिंक था, जिसके कारण पिंक थीम उनके दिलों दिमाग में बैठ गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि बचपन में अमिताभ बच्चन उन्हें प्यार से टाइगर पुकारते थे, जिसके चलते एक दिन अभिषेक ने अमिताभ बच्चन से मजाक में कह दिया आप कैसे पैंथर है। इसी याद को दिमाग में लेकर अभिषेक ने अपनी टीम को जयपुर पिंक पैंथर नाम दिया।

Abhishek Bacchan Story Behind Jaipur Pink Panther
GenZ है हम वाली लद्दाख गर्ल पर भड़की रुपाली गांगुली, बोली- हम भी इस तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे

टीम की पहली हार से जुड़ा है रोचक किस्सा

अभिषेक बच्चन ने इस इंटरव्यू में एक और रोचक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही टीम को लेकर काफी सीरियस थे। यहीं कारण है कि वे प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती मुकाबले से पहले टीम के साथ बॉन्डिंग बनाना चाहते थे और खिलाड़ियों की हर छोटी बड़ी जरूरतों का भी ध्यान रखते थे।

अभिषेक ने टीम की पहली हार को लेकर भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी टीम का पहला मुकाबला ही यू मुंबा के साथ था, जिसे उस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम थी। जब टीम के हारने के बाद वे ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उन्होंने हार के पीछे का कारण जानने की कोशिश की। जिसके बाद टीम के प्लेयर्स ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर अभिषेक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। खिलाड़यों ने अभिषेक से कहा कि भैय्या जब हम गेम खेल रहे थे, तो देखा कि अमिताभजी हमारे सामने खड़े थे, जिन्हें हम पहली बार अपनी आंखों के सामने देख रहे थे। यहीं नहीं उनके बाजू में सचिन तेंदुलकर खड़े थे, उनके पीछे शाहरुख खान और ऐश्वर्या भाभी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन बैठी थी, जिन्हें देखकर हम गेम पर फोकस ही नहीं कर पाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com