

Rupali Ganguly Slams Viral Girl: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से ही लोगों ने जेन जी को सिर्फ अपनी भड़ास निकालने का माध्यम बना लिया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसने कई लोगों के मन में गुस्सा भर दिया है।
पिछले दिनों लद्दाख से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय सैन्य कर्मियों के साथ बहस करती हुई नजर आ रही है। साथ ही वो हम जेन जी है, हम ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमारे टैक्स के पैसों से इन्हें सैलरी मिल रही है कहती हुई दिखायी दे रही है।
साथ ही ये महिला ये भी आरोप लगाती हुई नजर आयी कि कश्मीरियों को तो बंद कर दिया है, अब हमें भी रोकना चाहते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स सोशल मीडिया पर इस महिला की क्लास लगाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
इस वायरल गर्ल की वीडियो के सामने आने के बाद टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी अपना रिएक्शन शेयर करने से खुद को रोक ना सकी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। रुपाली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्से में लिखा है कि हम भी यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि टूर पर जाने से पहले तुम्हें स्कूल वापस जाना चाहिए, बकवास!
रुपाली गांगुली की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। कई लोग एक्ट्रेस के समर्थन में नजर आए, जबकि वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आयी हैं। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर Gen Z, पर्यटकों की सुरक्षा और सैन्यकर्मियों के साथ व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के एक चेकपोस्ट पर ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा संबंधी पाबंदियों के कारण पर्यटकों को कुछ समय के लिए रोका गया था। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।