अभिजीत भट्टाचार्य का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोले- गुटखा बेचेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलेंगे
दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पान मसाला बेचेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे।
- Written By: सोनाली झा
अभिजीत भट्टाचार्य का बॉलीवुड पर बड़ा हमला
मुंबई: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इस कार्रवाई ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया, लेकिन बॉलीवुड की ओर से इस पर सन्नाटा छाया रहा। न किसी बड़े सितारे का बयान आया, न ही किसी ने सेना की तारीफ की। ऐसे में दिग्गज गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर गहरी नाराजगी जताई है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड के कई नामी सितारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये सितारे गुटखा और पान मसाला बेचेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं दिखाएंगे। उनके मुंह से ‘पाकिस्तान’ शब्द तक नहीं निकलता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के कलाकार भारत के मुकाबले ज्यादा नेशनलिस्ट हैं।
अभिजीत ने कहा कि हमने उन्हें पैसा, शोहरत, मंच और पहचान दी, लेकिन वो आज भी भारत के खिलाफ बोलते हैं। जबकि हमारे देश के स्टार्स या तो चुप रहते हैं या अपने देश के खिलाफ ही कुछ कहते हैं। अभिजीत का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री की नई पीढ़ी इस बात से डरती है कि पाकिस्तान में उनकी फैन फॉलोइंग कम न हो जाए। यही कारण है कि वे किसी भी देशविरोधी गतिविधि पर चुप रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अभिजीत ने आगे कहा कि इन एक्टर्स को लगता है कि पाकिस्तान में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और अगर उन्होंने कुछ बोला तो उनका इंटरनेशनल मार्केट खराब हो जाएगा। अभिजीत ने बॉलीवुड से सवाल पूछा कि जब सेना देश के लिए लड़ रही है, तो क्या उनका इतना भी फर्ज़ नहीं बनता कि वह खुले तौर पर भारतीय सेना के समर्थन में खड़े हों।
ये भी पढ़ें- नैंसी त्यागी ने कान्स के लिए डिजाइन किया सिल्वर गाउन
उन्होंने बताया कि कला का मतलब यह नहीं कि राष्ट्रहित पर चुप्पी साधी जाए। अगर देश सुरक्षित रहेगा तभी फिल्में बनेंगी और आप पॉपुलर रहेंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग अभिजीत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे एकतरफा और जनरलाइज्ड स्टेटमेंट बताया है। हालांकि यह साफ है कि अभिजीत के शब्दों ने एक बार फिर बॉलीवुड की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
