Akshay Kumar के बेटे Aarav Kumar ने 15 साल की उम्र में शुरू की नौकरी, सिर्फ 4500 रुपये कमा कर बने मिसाल
Akshay Kumar Son Career Choice: अक्षय कुमार ने बताया कि उनके बेटे आरव 15 साल की उम्र में ही काम कर रहे हैं और करीब 4500 रुपये कमा रहे हैं। फिल्मों से दूर रहकर वह फैशन इंडस्ट्री में रुचि ले रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार और आरव कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Son Aarav Kumar Earning: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने अनुशासन और सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते हैं, और अब उनके बेटे आरव कुमार भी उन्हीं के रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने बेटे को लेकर ऐसी बात बताई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका बेटा आरव महज 15 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि आरव कुमार किसी बड़े प्रोजेक्ट या फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बजाय छोटे स्तर पर काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत से करीब 4500 रुपये कमा रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि आरव का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। वह फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आरव इन दिनों अलग-अलग जगहों गांव और कस्बों में जाकर कपड़ों के डिजाइन, प्रिंट्स और लोकल फैशन को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
सादगी भरी परवरिश का असर
अक्षय कुमार ने हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि आरव को सादा जीवन पसंद है और वह खुद अपनी मेहनत से चीजें हासिल करना चाहता है। एक्टर ने यह भी कहा कि 15 साल की उम्र से ही आरव काफी हद तक स्वतंत्र रहना सीख चुके हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं। अक्षय कुमार ने गर्व जताते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा मेहनत की अहमियत समझता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Khesari Lal Yadav Food: चिकन-मटन से बना ली दूरी, अब सिर्फ सादा और घर का खाना पसंद करते हैं खेसारी लाल यादव
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
अलग सोच, मजबूत फोकस
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं अपने बेटे को सिर्फ एक बात सिखाता हूं कि कभी किसी का नुकसान मत करना। अक्षय ने यह भी माना कि उनके और आरव के बीच कई मामलों में फर्क है, लेकिन दोनों में कुछ समानताएं भी हैं जैसे फिटनेस को लेकर जागरूकता और काम के प्रति समर्पण। आरव को लाइमलाइट पसंद नहीं है और वह अपनी जिंदगी को साधारण तरीके से जीना चाहते हैं। जहां ज्यादातर स्टार किड्स फिल्मों में करियर बनाने की ओर बढ़ते हैं, वहीं आरव का यह फैसला अलग नजर आता है। उनकी यह सोच दिखाती है कि नई पीढ़ी अपने रास्ते खुद चुनना चाहती है, चाहे वह ग्लैमर से दूर ही क्यों न हो।
