आमिर खान को मिला था अंडरवर्ल्ड की पार्टी न्योता, बेहिसाब पैसों के मिला था ऑफर

आमिर खान ने खुद से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकी तो कभी नहीं मिली, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड की पार्टी में शरीक होने का न्योता जरूर मिला था।
आमिर खान को मिला था अंडरवर्ल्ड की पार्टी न्योता, बेहिसाब पैसों के मिला था ऑफर
अंडरवर्ल्ड की धमकी नहीं पार्टी का न्योता मिला था, आमिर खान ने किया चौकाने वाला खुलासा
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: शाहरुख खान और सलमान खान को कई बार अंडरवर्ल्ड की धमकी मिल चुकी है लेकिन आमिर खान को अंडरवर्ल्ड की धमकी कभी नहीं मिली। खुद इस बात का खुलासा आमिर खान ने किया और बताया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से कभी धमकी तो नहीं मिली लेकिन एक बार अंडरवर्ल्ड की पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। उनके साथ अंडरवर्ल्ड के लोगों ने जबरदस्ती की, लेकिन वह बार-बार पार्टी में शामिल होने से इनकार करते रहे।

आमिर खान ने लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि शारजाह या दुबई किसी इलाके में फिल्म की शूटिंग चल रही थी और उस वक्त मेरे फिल्म की शूटिंग सेट पर अंडरवर्ल्ड के लोग आ पहुंचे। मुझे उन्होंने एक पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने मुझे यह भी कहा कि जितना पैसा चाहिए वह देंगे, कोई काम करवाना होगा तो भी करवा दिया जाएगा, बस आपको पार्टी में शामिल होना है। आमिर खान ने उसके लिए मना कर दिया।

आमिर खान ने आगे बताया कि अंडरवर्ल्ड के लोग उनके शूटिंग सेट पर कई दिनों तक आते रहे, आखिरकार आमिर खान ने यह कह दिया कि अगर आपको जबरदस्ती मुझे उठाकर ले जाना है, मारपीट करनी है, तो आप सब कुछ कर सकते हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया है मैं आपके साथ नहीं जाऊंगा। आमिर खान की इस बात को सुनकर उन लोगों में आमिर खान से संपर्क करना छोड़ दिया और आमिर खान अंडरवर्ल्ड की किसी भी पार्टी में शामिल होने से बच गए। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आमिर खान ने खुद से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है। भले ही अंडरवर्ल्ड की तरफ से उन्हें धमकी ना मिली हो लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता जरूर मिला था।

Navbharat Live
navbharatlive.com