गजनी का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं आमिर खान
- Written By: सुनीता पांडे
Photo: Twitter
मुंबई: पटरी से उतर चुके फिल्मी करियर को ट्रैक पर लाने के लिए आमिर खान इन दिनों जीतोड़ कोशिशों में जुटे हैं। उनकी पिछली फिल्में ‘थग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, जिसकी वजह से आमिर खान बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने करियर को ट्रैक पर लाने के लिए आमिर खान ‘गजनी’ का रीमेक बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
‘गजनी 2’ को लेकर गंभीर है आमिर
रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान इन दिनों अल्लू अर्जुन के पिता और साउथ सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने ही आमिर खान को ‘गजनी 2’ की सलाह दी है, जिसे लेकर आमिर खान काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड डेब्यू पर भावुक हुईं Sai Pallavi, ‘एक दिन’ के सेट से मिले प्यार के लिए आमिर खान को कहा शुक्रिया
3 Idiots 2 Confirmed: फिर साथ आएंगे आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी, ‘3 इडियट्स 2’ पर शुरू हुआ काम
Throwback Story: ‘घूंघट की आड़ से’ गाने का ऐसा जुनून, 15 साल तक सिंगर को तलाशता रहा फैन, मिलते ही पकड़ लिए पैर
Aamir Khan Childhood: ‘मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी’, आमिर खान ने सुनाया बचपन का किस्सा
#WATCH | 'Mann Ki Baat' has had a huge impact on the people of India, says Aamir Khan at "Mann Ki Baat@100" National Conclave in Delhi. pic.twitter.com/Jx7yUn7uOM — ANI (@ANI) April 26, 2023
आमिर फिर बनेंगे बिजनेसमैन
फिल्म में अभिनेता के बिजनेसमैन संजय सिंघानिया के किरदार ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था। निर्माता अल्लू अरविंद, संजय सिंघानिया के इसी किरदार को आगे लेकर ‘गजनी 2’ की भूमिका बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेकर्स जल्दी ही इसे लेकर एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आने से पहले ही आमिर खान ने निर्देशक आर एस प्रसन्ना की अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। लेकिन उन्होंने अभी अपने इस प्लान को होल्ड पर डाल दिया है।
