आमिर खान ने की नई जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल निभाएंगे वीर दास-मोना सिंह

Aamir Khan Announces New Film: आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की घोषणा की है, जिसका निर्देशन कॉमेडियन व अभिनेता वीर दास कर रहे हैं। फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल में दिखेंगे।
Aamir Khan announces new spy comedy film Happy Patel
आमिर खान ने की नई जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Announces New Film: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का धमाकेदार ऐलान कर दिया है। यह सिर्फ नई फिल्म का एलान नहीं, बल्कि मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास के डायरेक्टोरियल डेब्यू की शुरुआत भी है। फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। टाइटल जितना मजेदार है, उतना ही हटके अंदाज़ में इसका अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

अनाउंसमेंट वीडियो में आमिर खान और वीर दास एक मजेदार बातचीत में दिखाई देते हैं, जहां आमिर फिल्म के तमाम मसालों एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर तक को लेकर सवाल पूछते नज़र आते हैं। आमिर की चिंता है कि दर्शक इन सब पर क्या प्रतिक्रिया देंगे, जबकि उसी समय वीडियो में क्रू के कुछ लोग फिल्म की तारीफ करते दिखते हैं। यह कॉन्ट्रास्ट पूरा वीडियो बेहद मनोरंजक बना देता है।

आमिर खान की फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से अलग और संवेदनशील कहानियों को बड़े पर्दे पर लेकर आया है। लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों की विरासत के बीच ‘हैप्पी पटेल’ भी एक नई और अनोखी कोशिश है। इस बार आमिर ने हाथ मिलाया है वीर दास के साथ, जो न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए पॉपुलर हैं।

वीर दास की एक्टिंग

वीर दास इससे पहले गो गोवा गॉन, बदमाश कंपनी, दिल्ली बेली जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘हैप्पी पटेल’ वीर दास का आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ दिल्ली बेली के बाद दूसरा कोलैबोरेशन है। फिल्म एक जासूसी कहानी पर आधारित है, लेकिन इसमें कॉमेडी, क्विक पंचलाइंस और हटके अंदाज़ का भरपूर तड़का होगा, ऐसा अंदाज़ा अनाउंसमेंट वीडियो देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।

कब रिलीज होगी हैप्पी पटेल

वीर दास का निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस का विजन मिलकर एक बिल्कुल नई जॉनर की कॉमिक-स्पाई फिल्म पेश करने का वादा करता है। ‘हैप्पी पटेल’ का निर्देशन खुद वीर दास कर रहे हैं, जबकि फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इसे एक नई ताजगी, मनोरंजन और कंटेंट से भरपूर अनुभव के रूप में देख पाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com