भोजपुरी के वो 5 सुपरहिट गाने जिन्होंने हिला डाला पूरा इंडिया, आखिरी वाला तो आज भी सबका फेवरेट है!
भोजपुरी म्यूजिक अब केवल यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रहा। आज ये पूरे देश में छा चुका है। बारात से लेकर सोशल मीडिया तक, कुछ गानों ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। यहां जानिए वो 5 गाने जो हर पीढ़ी की ज़ुबान पर हैं।
- Written By: सोनाली झा
भोजपुरी के वो 5 सुपरहिट गाने जिन्होंने हिला डाला पूरा इंडिया
मुंबई: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अब सिर्फ बिहार और यूपी तक सीमित नहीं रही। इसकी गूंज अब देशभर में सुनाई देती है। चाहे बारात हो, पार्टी हो या सोशल मीडिया ट्रेंड, भोजपुरी गानों का जलवा हर जगह देखने को मिलता है। खास बात ये है कि कुछ गानों ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोर कर ये साबित कर दिया कि भोजपुरी गानों की दीवानगी किसी से कम नहीं है। आइए जानते हैं उन 5 भोजपुरी गानों के बारे में, जिन्होंने सच में इंडिया को हिला दिया।
राजाजी के दिलवा टूट जाई
पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज में गाया गया ये गाना 2023 में DRS म्यूजिक पर रिलीज हुआ था। अब तक इसे 252 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का खास एक्सप्रेशन और क्वीन शालिनी की मौजूदगी ने इस गाने को वायरल बना दिया। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया था जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।
ले ले आई राजा कोका कोला
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी इस गाने में कमाल कर गई। गन्नायक फिल्म्स पर रिलीज हुआ ये गाना 464 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। गाने की एनर्जी और शिल्पी की आवाज़ ने इसे हर भोजपुरी फैन की प्लेलिस्ट में जगह दिला दी। गाने को खेसारी के साथ सोना पांडे पर फिल्माया गाय था। ये खेसारी लाल के मोस्ट व्यूड सॉन्ग्स में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
Pawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
हीरोइन
नीलकमल सिंह का ये रोमांटिक गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर 2 साल पहले आया था और आज तक 63 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। संजना मिश्रा के साथ उनकी जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आई। गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आर जे कैंग ने तैयार किया है।
पांडे जी का बेटा हूं
2018 में रिलीज हुई फिल्म माई रे माई हमरा उहे लैइकी चाही का यह गाना आज भी हिट है। प्रदीप पांडे चिंटू और इंदु सोनाली की आवाज में यह गाना आज भी फैंस के दिल में बसा हुआ है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया था। फिल्म के डायरेक्टर अजय कुमार झा थे और इसे नरेश प्रजापती, राधे गोविंद गुप्ता ने प्रोड्यूस किया था।
लवंडिया लंदन से लाएंगे
रितेश पांडे का ये गाना 2020 में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ था और आज इसके 652 मिलियन व्यूज हैं। गाने में यंग लड़कों के डांस मूव्स और मजेदार लिरिक्स की वजह से ये गाना शादी-ब्याह में खूब बजता है। थोड़े डबल मीनिंग बोल होने के बावजूद इस गाने की लोकप्रियता ज़बरदस्त रही। गाने के बोल आरएस प्रीतम ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है।
