बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की जंग, सीएम योगी ने बताया TMC का नया मतलब, जानें क्या दी नई परिभाषा?
UP CM Yogi Adityanath Bengal Rally: योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में टीएमसी पर तुष्टिकरण और भाषा थोपने का आरोप लगाते हुए 'डबल इंजन' सरकार और यूपी जैसे सुशासन का बड़ा वादा किया है। जानें और क्या बोले योगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बंगाल में सीएम योगी, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Election 2026: बंगाल की चुनावी बिसात पर इस बार जो मोहरे चले जा रहे हैं, वे केवल विकास के दावों तक सीमित नहीं हैं। रविवार को जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनामुखी और नंदकुमार की रैलियों में कदम रखा, तो फिजा में एक अलग तरह की तल्खी साफ महसूस की जा रही थी।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में साफ शब्दों में कहा कि जो लोग बंगाल में उर्दू थोपने का सपना देख रहे हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि यह प्रदेश स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जैसे महापुरुषों की पावन धरती है।
‘उर्दू’ बनाम ‘बांग्ला’: क्या है मामला
उनका यह तीखा प्रहार कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के उस कथित वीडियो पर था, जिसमें एक दिन बंगाल की आधी आबादी के उर्दू बोलने की बात कही गई थी। योगी ने हुंकार भरते हुए कहा कि उर्दू जहां बोली जाती है वहां जाएं, क्योंकि बंगाल में तो सिर्फ बांग्ला ही चलेगी। यह केवल भाषा का विवाद नहीं है, बल्कि एक आम बंगाली परिवार की उस चिंता को आवाज देना है जो अपनी विरासत और पहचान को खोने से डरता है।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश
TMC का मतलब- T- तुष्टीकरण, M- माफियाराज, C- कटमनी… मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम, हावड़ा जैसे कई ऐसे जनपद हैं जहां ‘हिंदू शून्य’ करने का षड्यंत्र हो रहा है… हिंदुओं को पूरी तरह समाप्त करने की साजिश हो रही है… pic.twitter.com/nffJVszJFp — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2026
सीएम योगी के हिसाब से क्या है ‘टीएमसी’ का नया मतलब
चुनाव के इस भारी शोर में मुख्यमंत्री योगी ने टीएमसी शब्द की जो नई और आक्रामक परिभाषा दी, उसने वहां मौजूद भीड़ को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके अनुसार, आज के बंगाल में ‘T’ का मतलब तुष्टिकरण, ‘M’ का मतलब माफिया राज और ‘C’ का मतलब कट मनी बन चुका है।
यह भी पढ़ें: आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार केवल अपने विशेष वोट बैंक की फिक्र करती है और इसी वजह से पड़ोसी देश में एक दलित हिंदू की हत्या पर भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी। यह बयान सीधे तौर पर उन लोगों के दिलों को छूता है जो भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कारण अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं।
बंगाल में भी चलेगा बुलडोजर
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अपने ‘सुशासन’ मॉडल का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को एक बड़ा भरोसा दिलाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि 2017 के पहले यूपी में भी बंगाल जैसी ही अराजकता और गुंडागर्दी थी, लेकिन आज वहां न दंगे होते हैं और न ही कर्फ्यू का साया रहता है। उन्होंने बंगाल के अपराधियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि अगर किसी ने बहन-बेटियों के सम्मान या राज्य की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया, तो ‘बुलडोजर’ उसे कड़ा सबक सिखाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य के किसानों को उनकी फसलों का सही दाम दिलाने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के लिए ‘डबल इंजन’ की सरकार चुनना अब समय की मांग है।
