आजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Gyanesh Kumar ECI: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। बंगाल और तमिलनाडु में आजादी के बाद से इसे अब तक रिकॉर्ड मतदान बताते हुए मतदाताओं को सलाम किया।
- Written By: प्रिया जैस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gyanesh Kumar ECI Record: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 92.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। तमिलनाडु में 85.03 प्रतिशत मतदान हुआ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। ECI पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है।
मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यही वजह है कि इस चरण में अब तक का सबसे अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया।
Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner of India, says, "Highest ever percentage of polling in West Bengal and Tamil Nadu since Independence – ECI salutes each voter of West Bengal and Tamil Nadu." — ANI (@ANI) April 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
डूब चुका भ्रष्टाचार का सूरज, अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला! वीडियो शेयर कर TMC को दिखाया बाहर का रास्ता
बंगाल चुनाव 2026: 152 में से इतनी सीटें जीतेगी BJP! पहले फेज की वोटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
चुनाव में टूटा रिकॉर्ड! बंगाल में 5 बजे तक 89% तो तमिलनाडु में 82% रिकॉर्ड मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
INDIA गठबंधन की महा-जुगलबंदी! ममता दीदी के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, TMC के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
बीजेपी ने किया प्रचंड जीत का दावा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत है कि राज्य में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने वाली है। वहीं, ममता बनर्जी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि टीएमसी बढ़त बनाए हुए है और जीत की ओर अग्रसर है।
तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग
इसी के साथ तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी मतदान संपन्न हुआ, जहां 85.03 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो एक रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। राज्य में चुनाव आयोग ने कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए थे, जिनमें से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था। इन संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें – बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान किया जाएगा। उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता अधिकतम वोट करेगी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी। दूसरे चरण के लिए भी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में लगा हुआ है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी रोड शो कर रही है तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी की टीएमसी जनता को संबोधित कर रही है। ऐसे में चुनाव का परिणाम क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा।
