'BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन..', TMC नेता ने राहुल को याद दिलाई भूमिका; कहा राहुल दे रहें धोखा

West Bengal Assembly Election: राहुल गांधी धोखा दे रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
'Stopping the BJP was his responsibility, but...' — TMC leader reminds Rahul of his role; alleges Rahul is betraying the cause.
राहुल गांधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TMC Kunal Ghosh Vs Rahul Gandhi Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी पार्टियां एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। इस बीच शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TMC प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। राहुल गांधी के आरोप के बाद अब TMC की ओर से कुणाल घोष ने उनका जवाब दिया है।

घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही राहुल गांधी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए यह भी कहा कि उनका काम अन्य राज्यों में भाजपा को रोकने का था, लेकिन वो ऐसा करने में विफल रहे।

राहुल गांधी दे रहे धोखा

चुनाव प्रचार के दौरान ANI से बात करते हुए TMC नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी धोखा दे रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। जहां TMC उन्हें हरा रही है, वहां वह BJP को फायदा पहुंचाने के लिए यहां आ रहे हैं और उनके लिए काम कर रहे हैं।

बंगाल में ममता दीदी की लहर

आगे उन्होंने कहा, पूरे बंगाल में ममता दीदी के समर्थन में एक लहर है। BJP की नीति बंगाल-विरोधी है। वोट का प्रतिशत जितना ज्यादा होगा, ममता दीदी की सत्ता में वापसी उतनी ही निर्णायक होगी। चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी द्वारा 100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग रैलियां करने से मची अफरा-तफरी पर वह कहते हैं वे यह सब हताशा में कर रहे हैं। उन्हें पता है कि वे पश्चिम बंगाल में हार रहे हैं और भवानीपुर में भी हार रहे हैं।

EC द्वारा 5 पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने पर वह कहते हैं, बंगाल की जनता मतगणना के दिन लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव आयोग को निलंबित कर देगी।

BJP मुख्य विपक्षी पार्टी

पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा के चुनावी नतीजों में मुख्य लड़ाई TMC और बीजेपी के बीच ही दिखी थी। भाजपा राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस और वामदल दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में यह विधानसभा चुनाव राज्य में वामदल और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों पार्टियां प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में ये पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा थीं। राज्य विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां आपस में टकराती दिख रही हैं। एक दूसरे पर लगातार हमले भी कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com