Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप

West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में भारी हिंसा की खबर सामने आई। बीरभूम के लाभपुर में BJP एजेंट बिस्वजीत मंडल पर जानलेवा हमला हुआ। 152 सीटों पर मतदान के बीच कई जगहों पर झड़प हुई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 23, 2026 | 04:26 PM

बीजेपी एजेंट का सिर फटा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में आज (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ से मारपीट और हिंसा की की खबरें सामने आ रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम में लाभपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिस्वजीत मंडल पर आज कथित तौर पर TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हमला किया।

इस हमले में बिस्वजीत मंडर बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ज़मीन विवाद की रिपोर्ट मिलते ही वे तुरंत अपने क्षेत्र में देबाशीष ओझा के इलाके में पहुंचा। उनके पहुंचने पर, 100 से 150 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। उन्होंने बिस्वजीत को कार से बाहर खींच लिया और लाठियों और पत्थरों से मुझ पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

सिर पर लगी गंभीर चोट

उनके साथ मौजूद एक अन्य BJP कार्यकर्ता के सिर और हाथ में भी चोटें आईं। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क करने और घटना का वीडियो बनाने की बार-बार कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए। उन्होंने बताया कि BJP मेरी मदद के लिए आगे आई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराने का इंतज़ाम किया।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे रेलवे स्टेशन अपराधियों का अड्डा बन गया है? सांसद मेधा कुलकर्णी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, मचा हड़कंप

तमिलनाडु में वोटिंग के बीच TVK कार्यकर्ता गिरफ्तार, पोलिंग बूथ में घुसकर किया था ये काम

बंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO

Assembly Elections 2026: बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, क्या सत्ता परिवर्तन की ओर हैं बंगाल और तमिलनाडु?

BDO और OC को निलंबित करने की मांग

इस पूरे मामले पर BJP बीरभूम जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने कार्रवाई की मांग की।

#WATCH | Birbhum, West Bengal | BJP Birbhum District President Uday Shankar Banerjee says, “Labpur is a sensitive area. An incident happened there today. Our candidate, Debasis Ojha’s election agent, Biswajit Mandal, who is also the district vice-president, was attacked… The… https://t.co/iQOQdD5CAn pic.twitter.com/UcTkQLeQ5C — ANI (@ANI) April 23, 2026

उदय शंकर बनर्जी ने कहा, “लाभपुर एक संवेदनशील इलाका है। आज वहां एक घटना हुई। हमारे उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिस्वजीत मंडल, जो ज़िला उपाध्यक्ष भी हैं, पर हमला किया गया। यह हमला सैंथिया ब्लॉक के तहत भ्रमरकोल इलाके में ब्लॉक अध्यक्ष ताहिर उल इस्लाम के नेतृत्व में हुआ। हम मांग करते हैं कि ECI के दिशानिर्देशों के अनुसार BDO और OC को तुरंत निलंबित किया जाए। हमारा मानना ​​है कि सैंथिया PS के OC, नीलोत्पल मिश्रा, TMC के साथ मिले हुए हैं।”

यह भी पढ़ें – योगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान

आपको बताते चलें, कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई जिलों में पोलिंग बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के साथ मारपीट की खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले शुभेंदु सरकार, हुमायूं कबीर और अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमले की खबर सामने आ चुकी है, जहां TMC के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के उम्मीदवारों पर हमला किया।

West bengal election 2026 phase 1 violence birbhum labhpur bjp agent attacked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 04:26 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.