Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात

Bengal Chunav: TMC ने वीडियो जारी कर हुमायूं कबीर पर BJP के साथ मिलकर मुस्लिम वोटों को बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, कबीर ने इसे ममता सरकार की 'AI वाली साजिश' करार देते हुए खुली चुनौती दी है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 09, 2026 | 04:48 PM

ममता बनर्जी, हुमायूं कबीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Humayun Kabir Deal With BJP Video: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल अचानक गरमा गया है। विवाद के केंद्र में हैं हुमायूं कबरी, जो आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक वीडियो जारी कर बड़ा आरोप लगाया है कि कबीर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के सौदे में शामिल हैं और मुस्लिम वोटों को प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। इस आरोप के बाद राज्य की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

दरअसल, टीएमसी नेता फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक कथित वीडियो पेश किया। इस वीडियो में दावा किया गया कि हुमायूं कबीर किसी बातचीत में ‘1000 करोड़ रुपये’ और मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने जैसी बातें कर रहे हैं।

टीएमसी ने लगाए बड़े आरोप

कुणाल घोष ने यह भी आरोप लगाया कि इस कथित सौदे में प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) तक की भूमिका हो सकती है और उन्होंने ईडी से जांच की मांग की। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का कहना है कि भाजपा, पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटों को बांटने की रणनीति पर काम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव के बीच Akhil Gogoi का बड़ा दावा, जनता करेगी सत्ता परिवर्तन; BJP की हार तय

सबरीमाला से लेकर महिला आरक्षण तक, Shashi Tharoor ने सरकार पर साधा निशाना

पुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी जबरदस्त उत्साह

असम चुनाव: वोटिंग के दौरान तामुलपुर और शिवसागर में हिंसा, पुलिस ने की फायरिंग; 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Here is the EXPLOSIVE sting operation video that fully EXPOSES @BJP4India’s dirty conspiracy against Bengal. In the video, Humayun Kabir openly admits that BJP PAID him ₹1,000 crore to mislead the minority community, and claims that senior BJP leaders like Himanta Biswa Sarma,… pic.twitter.com/yut8lhR6FS — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 9, 2026

टीएमसी के आरोपों को हुमायूं ने सिरे से नकारा

हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए बनाया गया है और पूरी तरह नकली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2019 के बाद उनकी किसी भी भाजपा नेता से कोई मुलाकात या संपर्क नहीं हुआ है। कबीर ने चुनौती दी कि यदि टीएमसी के पास कोई ठोस सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए एक सोची-समझी साजिश है।

Kolkata, West Bengal: On allegations by TMC that AJUP founder Humayun Kabir having links with BJP leader’s, AJUP party founder Humayun Kabir says, “… Let them say, they should provide proof with which BJP leader I met or that leader met me. Show some video if you have guts,… pic.twitter.com/8sP1cad678 — IANS (@ians_india) April 9, 2026

बड़े नेताओं पर साजिश का आरोप

हुमायूं कबीर ने सीधे ममता बनर्जी, अभीषेक बनर्जी, कुणाल घोष और फिरहाद हकीम पर निशाना साधा। उनका कहना है कि ये सभी नेता मिलकर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक मुकाबले में सीधे जीत संभव नहीं दिखती, तब इस तरह के एआई वीडियो का सहारा लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: स्टालिन या पलानीस्वामी… तमिलनाडु में किसका चलेगा जादू, TVK बिगाड़ेगी किसका खेल? ताजा सर्वे देख रह जाएंगे दंग

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

इस पूरे विवाद ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। एक तरफ टीएमसी इसे बड़ा घोटाला और साजिश बता रही है तो दूसरी ओर हुमायूं कबीर इसे फर्जी प्रचार करार दे रहे हैं। कबीर ने साफ किया है कि वह इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे और मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वह इस तरह की खबरों से भ्रमित न हों। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां इस मामले में क्या रुख अपनाती हैं और चुनावी माहौल में यह मुद्दा कितना असर डालता है।

West bengal election 2026 humayun kabir 1000 crore deal video controversy tmc vs bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Humayun Kabir
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.