डायमंड हार्बर और मगरहाट में दोबारा मतदान शुरू, मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा
West Bengal Assembly Repolling Election 2026 News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गड़बड़ी के बाद आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- Written By: अमन मौर्या
बंगाल चुनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Assembly Election 2026 Repolling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। यह चुनाव 2 मई यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दक्षिण परगना के दो विधानसभा सीटों- मगरहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर यह चुनाव होगा। बता दें कि चुनाव पर्यवेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर्स की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान को रद्द करने का फैसला लिया गया था।
लिखित रूप में मिलेगी सूचना
दोबारा मतदान कराने के संबंध में चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान वाले इलाके में डुगडुगी बजवाकर तथा उम्मीदवारों को लिखित रूप में दोबारा मतदान के बारें में सूचित किया जाए। रिकॉर्ड मतदान प. बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ। इस बार के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत रिकॉर्ड 92% से अधिक रहा। दो चरणों में होने वाले चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी।
ये भी पढ़ें- चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, चीफ जस्टिस बोले- तत्काल सुनवाई करो
सम्बंधित ख़बरें
4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, चीफ जस्टिस बोले- तत्काल सुनवाई करो
नवनीत राणा का तंज, अब खेला न होबे, केवल भगवा लहराबे, ममता बनर्जी की विदाई तय
बीजेपी ने किया फैसले का स्वागत
भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ”मगराहाट पश्चिम में दोबारा मतदान का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन डायमंड हार्बर में और ज्यादा बूथों पर दोबारा मतदान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां सिर्फ चार बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। पूरे फाल्टा क्षेत्र में पुनर्मतदान होना चाहिए या कम से कम 60 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए।
वहीं नोआपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने भी पुनर्मतदान के फैसले को सही बताते हुए कहते हैं कि जिस तरह ईवीएम में गड़बड़ी की गई और अगर एक भी व्यक्ति अपना वोट नहीं डाल पाया, तो दोबारा मतदान कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
टीएमसी ने जताई आपत्ति
वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने पुनर्मतदान के फैसले पर आपत्ति जताई और कहा कि वे जो करना चाहते हैं, वह सही नहीं है। मतदान शांतिपूर्ण हुआ था। वे जबरन पुनर्मतदान की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिन बूथों पर दोबारा मतदान होगा, वहां तृणमूल कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी।
डायमंड हार्बर विधानसभा के इन 4 बूथों पर होगी दोबारा वोटिंग
- 194-हैंडेयपुर F.P. स्कूल
- 117-बागदा जूनियर हाई स्कूल
- 243-रायनगर F.P. स्कूल (कमरा नं. 2)
- 179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
मगराहाट वेस्ट विधानसभा में इन 11 बूथों पर होगा दोबारा मतदान
- 231-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
- 232-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 3
- 128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
- 46-उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
- 126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
- 142-घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नं. 2
- 214-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
- 127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
- 215-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
- 216-एकतारा मालय धोड़ा F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
- 230-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
गड़बड़ी की मिली शिकायत
प्राप्त जानकारी के बाद राज्य में विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने मगराहाट पश्चिम के 11, फलता के 30 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की थी। मतदान केंद्रों की जांच के दौरान कई खामियां सामने आई थीं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए थे। साथ ही नेटवर्क की समस्या के कारण कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी भी नहीं हो पा रही थी। इससे गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई।
