Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायनाड उपचुनाव : आज से फिर प्रियंका गांधी का प्रचार अभियान शुरू, होंगी तीन नुक्कड़ सभाएं, भाई राहुल भी देंगे साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान आज यानी 3 नवंबर से फिर शुरू करेंगी और अपने भाई राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 03, 2024 | 09:07 AM

प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान आज यानी 3 नवंबर से फिर शुरू करेंगी और अपने भाई राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी अब आगामी 7 नवंबर तक केरल में रहेंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार वह आज 3 नवंबर को सुबह 11 बजे यहां मनंथावाडी स्थित गांधी पार्क में अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साऱ ही वह आज तीन अन्य स्थानों पर अलग-अलग नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी।

यहां पढ़ें – आज से केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट बंद, जानें कब होंगे बद्रीनाथ धाम के दरवाजे बंद

सम्बंधित ख़बरें

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

इस बाबत पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार राहुल अपनी बहन के साथ संयुक्त रैली के अलावा यहां आरीकोड में अलग से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि प्रियंका आगामी 4 नवंबर को कालपेट्टा और सुल्तान बाथेरी विधानसभा क्षेत्रों में पांच स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगी। कांग्रेस के बयान के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा के पांच, छह और सात नवंबर के प्रचार अभियान का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका उपचुनाव के लिए अपना प्रचार ऐसे समय फिर से शुरू कर रही हैं जब उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों ने यह कहते हुए उनकी आलोचना की है कि वह मेहमान की तरह क्षेत्र में आएंगी-जाएंगी। वाम मोर्चा ‘एलडीएफ’ उम्मीदवार सत्यन मोकेरी ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल की तरह मेहमान के रूप में वायनाड आएंगी और चली जाएंगी तथा वह क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहेंगी। इस बाबत BJP प्रत्याशी नव्या हरिदास ने पिछले सप्ताह कहा था कि प्रियंका का आगमन और रोडशो मौसमी पर्व की तरह है जो साल में केवल एक बार आता है।

यहां पढ़ें – बंटोगे तो कटोगे नारे पर गिरिराज सिंह का बयान, बोले ये कोई नारा नहीं, एक मंत्र है

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में इस बार 16 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनमें से ज्यादातर निर्दलीय हैं। इस सीट पर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की प्रियंका गांधी वाद्रा, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।

जानकारी दें कि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही के संसदीय चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वायनाड संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। प्रियंका गांधी वाद्रा इस बार जहां पहली बार चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं मोकेरी ने 2014 में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Wayanad by election priyanka gandhis campaign starts again from today rahul will also accompany her

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 09:06 AM

Topics:  

  • Congress
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.