Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haryana Assembly Elections Result 2024: विनेश फोगाट ने मारी बाजी, जुलाना सीट पर दर्ज की बड़ी जीत

Haryana Assembly Elections Result 2024: जुलाना सीट पर विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है। विनेश ने 6000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 08, 2024 | 03:32 PM

विनेश फोगाट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Assembly Elections Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू है। जहां जुलाना सीट पर विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है। विनेश ने 6000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी ने आखिरी बार 2005 में यह सीट जीती थी, ऐसे में फोगट की यह जीत ऐतिहासिक है। कांग्रेस ने 19 साल बाद इस सीट पर कब्जा किया है।

विनेश फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट पर पूर्व सेना कप्तान और भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतरी थीं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। एक समय ऐसा भी आया था कि वह भाजपा उम्मीदवार से पीछे हो गई थीं, लेकिन फिर बाजी पलटते हुए उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की।

Congress candidate Vinesh Phogat wins the Julana constituency by a margin of 6015 votes.#HaryanaElections pic.twitter.com/hyxb2S95kQ — ANI (@ANI) October 8, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट पर पूर्व सेना कप्तान और भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में हैं। अन्य प्रतिस्पर्धियों में जुलाना के निवर्तमान विधायक और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार अमरजीत ढांडा और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार और पहलवान कविता दलाल शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट

हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका

रेसलर विनेश फोगाट के घर में गूंजी किलकारी, सोमवीर राठी बने पिता

जीत के बाद क्या बोलीं विनेश

जीत के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि “अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों क्षेत्रों (राजनीति और कुश्ती) में एक साथ काम करना संभव नहीं है।”

#WATCH | Jind: Congress’ winning candidate from Julana, Vinesh Phogat says, “Now that I have entered here, I will continue here. People have given me their love, I will have to work for them on ground. It is not possible to work on both simultaneously (politics and wrestling).” pic.twitter.com/ThBvEVDuni — ANI (@ANI) October 8, 2024

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election Results: हरियाणा में 50 सीटों पर बढ़त के साथ BJP क्या रख सकेगी जीत की लय बरकरार…

विनेश फोगाट की जीत की बधाई बजरंग पुनिया ने भी दी है। दोनों ने साथ में ही कांग्रेस का दामन थामा था। बजरंग पुनिया ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा- ”देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।”

देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।#VineshPhogat… pic.twitter.com/dGR5m2K2ao — Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) October 8, 2024

बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर जेजेपी पार्टी के प्रत्याशी अमरीजत ढांडा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस चुनाव में कुल 61942 वोट हासिल हुए थे। उस समय बीजेपी ने इस सीट से परमिंदर सिंद ढुल को मैदान में उतारा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। परमिंदर को कुल 37556 वोट मिले थे।

 

 

Vinesh phogat won the election registered a big victory on julana seat haryana assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 02:03 PM

Topics:  

  • Haryana Assembly Elections
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.