Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबले, अब कांग्रेस प्रत्याशी आगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। इसके लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। इन सीटों पर आज मतगणना जारी है। आ रहे रूझानों के दौरान नांदेड़ लोकसभा में उपचुनाव वोट काउंटिंग में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 23, 2024 | 11:35 AM

तस्वीर में नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी

Follow Us
Close
Follow Us:

नांदेड़: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। इसके लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। इन सीटों पर आज मतगणना जारी है। आ रहे रूझानों के दौरान नांदेड़ लोकसभा में उपचुनाव वोट काउंटिंग में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है। कभी बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे लीड करते दिख रहें तो कभी कांग्रेस के चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव आगे चल रहे हैं।

खबर लिखने तक कांग्रेस प्रत्याशी चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव 49283 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के प्रत्याशी 48039 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बीजेपी इस समय कांग्रेस से 1244 से पीछे चल रही है। जबकि तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन आघाडी के अविनाश विश्वनाथ भोसिकर 6297 के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

चुनाव 2024 से जुड‍़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नांदेड़ लोकसभा सीट पर क्यों हुआ चुनाव

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। 2024 में हुए आम चुनाव के दौरान इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी वसंतराव चव्हाण ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के प्रतापराव चिखलीकर को 59 हजार 442 वोटों से हराया था। लेकिन बीमारी के चलते 26 अगस्त 2024 को हैदराबाद में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद नांदेड़ लोकसभा सीट खाली हुई थी।

20 नवंबर को हुई वोटिंग

बता दें कि साल 2024 में कई चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव से लेकर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव तक। हाल में दो चरण में झारखंड चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 50 सीटों पर उपचुनाव भी हुए। जिसमें से दो सीट नांदेड और वायनाड पर लोकसभा उपचुनाव हुआ और 48 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुआ। बीते दिन यानी 20 नवंबर को हुए वोटिंग हुई। जिसके बाद आज मतगणना हो रही है। आज सभी सीटों पर चुनाव नतीजे आ जाएंगे।

Vanchit bahujan aghadi role in maharashtra election result 2024 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

दहिसर से हटेगा रडार, 50 हजार नए घरों का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

3

महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का पहला राष्ट्रीय प्याज भवन, नासिक के सिन्नर में स्थापित होगा केंद्र

4

मीरा-भाईंदर में बदलेगा सत्ता का गणित? 24 प्रभाग, 95 पार्षद, जानिए पूरा चुनावी स्ट्रक्चर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.