-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Uddhav Thackeray Expelled 5 Rebels From The Party
उद्धव ठाकरे ने बागियों पर चलाया निष्कासन का चाबुक, 5 उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला
- Written By: आकाश मसने
सियासी दलों में बागियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने में उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) सबसे आगे निकल गई है। उद्धव ठाकरे ने पांच बागियों को पार्टी से निकाल दिया।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जानकारी अब सामने आ गई है। हालांकि सभी सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों में बागियों को मनाने की कवायद सोमवार को उम्मीदवारी वापस लेने की मियाद खत्म होने तक चलती रही। हालांकि इसमें उन्हें पूरी सफलता नहीं मिल सकी। नतीजतन अब सियासी दलों में बागियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने में उद्धव की शिवसेना सबसे आगे निकल गई है। उद्धव की पार्टी ने मंगलवार को अपने पांच बागियों को पार्टी से निकाल दिया।
विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ महायुति में 36 और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में 14 लोगों ने बगावत की थी। महायुति में बीजेपी के 19 बागी चुनाव मैदान में थे, तो वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से 16 बागियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें:– कोल्हापुर में उद्धव ठाकरे का हल्लाबोल, कहा- भाजपा के मददगार महाराष्ट्र के दुश्मन
सम्बंधित ख़बरें
‘यह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है…’ परभणी में बरसे उद्धव ठाकरे; राम मंदिर से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक पर बोला हमला
वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
Yavatmal News: यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला, बोले- हमें भाजपामुक्त राम चाहिए
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
हालांकि कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निधाला, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान इसी तरह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल आदि ने अपने ज्यादातर बागियों को मना लिया।
वहीं महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के अन्य नेताओं ने अपने बागियों को मना लिया। लेकिन कोई गठबंधन अपने सभी बागियों को मनाने में सफल नहीं हुआ।
उद्धव की शिवसेना ने की कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने सभी बागियों को अपना नामांकन वापस लेने का फरमान रविवार को ही जारी कर दिया था लेकिन पांच बागी चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे। नतीजतन उद्धव ठाकरे ने भिवंडी पूर्व के रूपेश म्हात्रे, विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें:– भाजपा प्रत्याशी के साथ घर से निकलते ही हुआ हादसा, टूटी पैर की हड्डी, चुनाव पर पड़ेंगा असर
चुनावी मैदान में हैं ये बागी
नंदगांव विधानसभा सीट से समीर भुजबल, अक्कलकुवा से हिना गावित, मीरा रोड से गीता जैन, सिंदखेड राजा से गायत्री शिंगणे, बीड से ज्योति मेटे, सोलापुर सिटी सेंट्रल से तौफीक शेख, श्रीवर्धन से राजा ठाकुर, सावनेर से अमोल देशमुख, काटोल से याज्ञवल्क्य जिचकर, रामटेक से चंद्रपाल चौकसे, उमरेड़ से प्रमोद घरड़े, नागपुर पश्चिम से नरेंद्र जिचकर, सोलापुर सिटी नॉर्थ से शोभा बंशेट्टी चुनावी मैदान में डटे है।
कांग्रेस के बागियों को नोटिस
महाविकास अघाड़ी के नेताओं के समझाने के बाद भी, कसबा, शिवाजीनगर और पार्वती विधानसभा क्षेत्रों में बगावत करने वाले कांग्रेसी उम्मीदवारों को शहर कांग्रेस द्वारा नोटिस दिया गया है। बगावत खत्म करके मविआ आधिकारिक उम्मीदवारों को समर्थन की घोषणा देने को निर्देश उन्हें दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर शहर कांग्रेस ने निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है तथा निर्णय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को भी भेजी गई है।
Uddhav thackeray expelled 5 rebels from the party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














