ठाणे में झील में डूबने से दो किशोरों की मौत, एक किशोर की तलाश जारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झील में दो किशोर डूब गए वहीं उनका दोस्त लापता है।शुक्रवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दो किशोर झील में डूब गए है, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई और एक दोस्त लापता हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
डूबने से मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक खबर आ रही है, जिसमें एक झील में दो किशोरों के डूबने की मौत सामने आ रही है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दो किशोर झील में डूब गए है, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई और एक दोस्त लापता हो गया है।
अधिकारी ने बताया कि किशोरों की उम्र 13-15 वर्ष थी। दोनों किशोर गुरुवार शाम नहाने के लिए भिवंडी में एक झील पर गए थे और इसी क्रम में वे डूबने लगे। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए।
स्कूल से लौटकर घूमने गए थे बच्चे
भिवंडी टाउन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों किशोरों के साथ गए तीसरे किशोर की तलाश जारी है। मृतकों में 13 वर्षीय साहिल पीर मोहम्मद शेख, 14 वर्षीय गुलाम मुस्तफा अंसारी और दिलबर रज़ा शामिल हैं। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे तीनों बच्चे स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
ठाणे में बारिश और ऊंची लहरों से खतरा, प्रशासन ने तटीय क्षेत्र किए सील, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
स्कूल से लौटने के बाद तीनों घूमने के लिए बाहर निकल गए। जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक लड़के के भाई को जानकारी मिली कि तीनों बच्चे तैरानी के लिए वरहाल तालाब गए थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
परिवार ने जारी की तलाश
शाम होते ही बच्चों की तालाश काफी देर तक की गई। लेकिन उनका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने शांतिनगर थाने में बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार देर शाम तालाब में बच्चों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान 2 किशोरों की लाश मिली हैं। लेकिन, अंधेरा होने के चलते तीसरे बच्चे की तलाश रोकनी पड़ी। गुलाम अंसारी का अभी भी पता नहीं चला है। जिसके लिए आज सुबह फिर से किशोर की तलाश में अभियान शुरू किया गया।
आए दिन तालाब में झील में डूबने से कई लोगों की मौत की खबरें आती रहती है। इसलिए कई जगहों पर तालाबों और झीलों के करीब जाने से मना किया जाता है। लेकिन बच्चों कि युवाओं की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना सामने आती रहती है, जिसमें कई किशोर अपनी जान गंवा देते है।
महाराष्ट्र चुनाव: BJP को महंगा पड़ गया ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा, चुनाव आयोग लेगी बड़ा एक्शन
