कांग्रेस के कार्यालय में रेकी करने के आरोप में पकड़े दो आरोपी, पैसों के लिए कर रहे थे संपर्क
मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में कांग्रेस नेता नसीम खान के कार्यालय की रेकी करने और धन के लिए उनसे संपर्क साधने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में एक कांग्रेस कार्यालय के बाहर दो व्यक्ति रेकी कर रहे थे और अवैध । मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में कांग्रेस नेता नसीम खान के कार्यालय की रेकी करने के आरोप लगाया।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि ये दोनों रेकी के साथ-साथ धन के लिए उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे। इस आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। साकी नाका पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुवार को उन्हें रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया और मामले की जांच की। जांच से पता चला कि दोनों फेरीवाले हैं और अपने व्यवसाय को लेकर वित्तीय मदद के लिए खान से मिलना चाहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता के अंगरक्षक से बात कर उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली थी, ताकि वे उनसे पैसे लेने के लिए मुलाकात कर सकें। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक संदिग्ध को खान के कार्यालय की टोह और रेकी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
15 नवंबर को आए थे मुंबई
उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 15 नवंबर को दो अन्य लोगों के साथ मुंबई आया था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर खान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्होंने उनके कार्यालयों तथा चुनाव प्रचार परिसरों की रेकी भी की थी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। खान महाराष्ट्र चुनाव में चांदिवली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
महाविकास अघाड़ी से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
(एजेंसी इनपुट के साथ)
