तमिलनाडु चुनाव में Robot का इस्तेमाल, वोटर्स को किया हैरान, ट्रेडिशनल अवतार में तमिल में की बात- VIDEO
Robots in Vellore Election: तमिलनाडु चुनाव के दौरान वेल्लोर के पोलिंग बूथ पर रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया। तमिल भाषा में बात कर रहे रोबोट ने चॉकलेट बांटी और मतदान की जानकारी दी।
- Written By: प्रिया जैस
चुनाव में रोबोट ने किया स्वागत (सौजन्य-एक्स)
Robots in Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान तमिलनाडु की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। राज्य के वेल्लोर जिले में मतदान को उत्सव के रूप में मनाया गया। वेल्लोर जिले के कुछ पोलिंग बूथ पर इस बार मतदाताओं को एक अनोखी चीज देखने को मिली।
दरअसल, वेल्लोर के कुछ पोलिंग बूथ पर रोबोट ने उनका स्वागत किया और मतदान प्रक्रिया में सहयोग भी दिया। गुडियात्तम और वेल्लोर विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग की पहल के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किए गए। इन रोबोट्स का उद्देश्य मतदाताओं को सुविधा प्रदान करना और मतदान प्रक्रिया को अधिक आकर्षक और तकनीकी रूप से बेहतर बनाना था।
रोबोट ने तमिल में किया स्वागत
सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का स्वागत करने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक रोबोट तैनात किया गया है। पारंपरिक तमिल पोशाक पहने यह रोबोट, वोट डालने के लिए आने वाले लोगों का अभिवादन कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग और सत्ता परिवर्तन का क्या है कनेक्शन? जानें 1967 और 2011 के चौंकाने वाले आंकड़े
बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
तमिलनाडु में वोटिंग के बीच TVK कार्यकर्ता गिरफ्तार, पोलिंग बूथ में घुसकर किया था ये काम
बंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vellore: A robot has been stationed at the polling booth set up at the Government Muslim Higher Secondary School to welcome voters and attract public attention. Dressed in traditional Tamil attire, the robot is greeting members of the public… pic.twitter.com/9nCWJjwFhd — ANI (@ANI) April 23, 2026
एक मतदाता ने बताया, “हम रोबोट को देखकर हैरान रह गए। यह तमिल में बात कर रहा था और गर्मी से बचने के सुझाव भी दे रहा था।” अधिकारियों के अनुसार, वेल्लोर जिले के कुल 1,427 मतदान केंद्रों में से केवल दो केंद्रों पर यह प्रयोग किया गया।
वोटर्स का किया स्वागत
गुडियात्तम के सरकारी नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित पोलिंग बूथ पर एक रोबोट साड़ी पहने दिखाई दिया, जिसनें जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा। रोबोट ने तमिल भाषा में सभी वोटर्स का स्वागत भी किया। कुछ रोबोट फूलों और चॉकलेट की ट्रे लेकर खड़े थे, जिससे मतदान का माहौल उत्साह से भर गया।
Coimbatore, Tamil Nadu: A robot named ‘Tina,’ dressed in traditional attire, welcomed voters at a polling station in Coimbatore pic.twitter.com/zCe45lHxSI — IANS (@ians_india) April 23, 2026
यह भी पढ़ें – बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
वेल्लोर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी मुस्लिम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात रोबोट सेंसर आधारित था, जो मतदाताओं से हाथ मिलाने और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने में सक्षम था। यह मतदाताओं को मोबाइल फोन जमा करने, मतदान कक्ष तक पहुंचने और अन्य नियमों के बारे में भी जानकारी दे रहा था।
जनता ने रोबोट के साथ की बातचीत
तमिलनाडु चुनाव में इसके अलावा, रोबोट ने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग कतारों और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस अनोखी पहल ने मतदान केंद्रों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोग रोबोट के साथ बातचीत करते नजर आए।
