तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की 23 दिग्गजों की पहली लिस्ट, पारंपरिक सीट ‘एडप्पादी’ से ही लड़ेंगे पलानीस्वामी
Tamil Nadu AIADMK List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIADMK ने 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी अपने गृह क्षेत्र एडप्पादी से ही चुनाव लड़ेंगे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पीएम मोदी के साथ के. पलानीस्वामी, फोटो- सोशल मीडिया
Tamil Nadu Election 2026 Update: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIADMK ने 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है। के. पलानीस्वामी एडप्पादी से ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है जबकि गठबंधन में भाजपा और PMK के लिए सीटें तय कर दी गई हैं।
तमिलनाडु की सियासत में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है। मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने अपनी पहली चाल चलते हुए 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रमुख और विधानसभा में विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद गढ़ सलेम जिले के एडप्पादी से ही ताल ठोकने का फैसला किया है। राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK ने इस सूची के जरिए यह साफ कर दिया है कि वह अपने पुराने और अनुभवी चेहरों पर ही सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है।
रॉयपुरम से जयकुमार और मैलम से शनमुगम मैदान में
पार्टी ने अपनी पहली सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को उनके पारंपरिक और गृह क्षेत्रों से ही टिकट दिए हैं। इनमें चेन्नई के प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार को उत्तरी चेन्नई की रॉयपुरम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद सी. वी. शनमुगम विल्लुपुरम के मैलम से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी के अन्य स्टार नेताओं में एस.पी. वेलुमणि को थोंडामुथुर और आर.बी. उदयकुमार को तिरुमंगलम से टिकट मिला है। यह सूची दिखाती है कि एआईएडीएमके चुनावी जंग में किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय अपने ‘क्षेत्रीय क्षत्रपों’ की ताकत पर भरोसा कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
90 लाख वोट कटने से कैसे ढह गया TMC का किला? SIR ने खत्म किया ममता का ‘खेला’, आंकड़ों से समझें पूरा गणित
मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
दागी नेताओं को टिकट देने पर छिड़ी बहस
एआईएडीएमके की इस सूची ने कुछ विवादों को भी जन्म दे दिया है, क्योंकि पार्टी ने भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। विरुधुनगर के प्रसिद्ध नेता के.टी. राजेंद्र बालाजी, जो जॉब रैकेट और घोटाले के आरोपों में घिरे रहे हैं, उन्हें शिवकाशी से टिकट दिया गया है। इसी तरह, पूर्व मंत्री के.सी. वीरमणि और सी. विजयभास्कर (विरालीमलाई) भी टिकट पाने में सफल रहे हैं, जबकि वे आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सतर्कता विभाग (DVAC) की जांच का सामना कर रहे हैं।
BJP को मिलीं 27 सीटें
AIADMK ने न केवल अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, बल्कि गठबंधन के साथियों के लिए भी सीटों का कोटा साफ कर दिया है। इस बार के चुनावी समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें दी गई हैं। अन्य सहयोगियों में PMK को 18 सीटें और AMMK को 11 सीटें आवंटित की गई हैं। इन साथियों को हिस्सेदारी देने के बावजूद, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से सबसे बड़े हिस्से पर AIADMK खुद चुनाव लड़ेगी, जिससे साफ है कि गठबंधन की कमान पूरी तरह पलानीस्वामी के हाथों में है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में साथ…लेकिन पुडुचेरी में खिलाफ! DMK के साथ आई यह पार्टी; जानें सियासी चाल
पहले चरण की तैयारी और उम्मीदवारों की मुख्य सूची
राज्य की अन्य प्रमुख पार्टियों में AIADMK पहली ऐसी मुख्य पार्टी बनी है जिसने अपने पत्ते खोले हैं। सूची में शामिल कुछ अन्य प्रमुख नाम इस तरह से हैं:
- के.पी. मुनुसामी: वेप्पनहल्ली (कृष्णागिरी)
- डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन: डिंडीगुल
- सेल्लूर के. राजू: मदुरै-पश्चिम
- आर. कामराज: नन्निलम
- ओ.एस. मणियन: वेदारण्यम
