स्टालिन या पलानीस्वामी… तमिलनाडु में किसका चलेगा जादू, TVK बिगाड़ेगी किसका खेल? ताजा सर्वे देख रह जाएंगे दंग
Tamil Nadu Election 2026: JVC ओपिनियन पोल में AIADMK की बंपर वापसी! 234 में से 150 सीटें मिलने का अनुमान, स्टालिन की DMK पिछड़ी। विजय की TVK बिगाड़ेगी समीकरण। जानें पूरा सर्वे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
स्टालिन या पलानीस्वामी... तमिलनाडु में किसका चलेगा जादू, TVK बिगाड़ेगी किसका खेल? ताजा सर्वे देख रह जाएंगे दंग
Tamil Nadu Election 2026 Opinion Poll: तमिलनाडु की राजनीति में 2026 चुनाव से पहले माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। ताजा JVC ओपिनियन पोल ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। जहां अब तक कई सर्वे M. K. Stalin के नेतृत्व वाली DMK की वापसी का अनुमान लगा रहे थे, वहीं इस नए सर्वे में Edappadi K. Palaniswami की अगुवाई वाले AIADMK गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
करीब 2,30,729 लोगों के बड़े सैंपल साइज पर आधारित इस सर्वे के अनुसार AIADMK गठबंधन को 234 सीटों वाली विधानसभा में 131 से 150 सीटें मिल सकती हैं, यानी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान है। वोट शेयर 40.1% से 41.2% तक रहने की संभावना जताई गई है।
DMK गठबंधन के लिए निराशा
दूसरी ओर DMK गठबंधन के लिए तस्वीर कमजोर नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक उसे 80 से 101 सीटों तक सीमित रहना पड़ सकता है, जबकि वोट शेयर 36.1% से 38.5% के बीच रहने का अनुमान है। यह संकेत देता है कि सत्ता में होने के बावजूद एंटी-इनकंबेंसी का असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
कब लागू होगी 200 युनिट फ्री बिजली योजना? तमिलनाडु सरकार ने किया ऐलान, 1 करोड़ जनता को मिलेगा लाभ
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
किसानों की नाराजगी बड़ा मुद्दा
ग्रामीण इलाकों में किसानों की नाराजगी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AIADMK ने त्रिची और डेल्टा जैसे DMK के मजबूत इलाकों में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है।
AIADMK गठबंधन में Anbumani Ramadoss की पार्टी PMK को इस बार अहम भूमिका में बताया गया है। सर्वे के अनुसार, यह पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय है और जातीय समीकरणों को साधने में सफल दिख रही है, जिससे गठबंधन को फायदा मिल सकता है।
चेन्नई में नई चुनौती: TVK
शहरी क्षेत्रों, खासकर चेन्नई में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) एक नए फैक्टर के रूप में उभर रही है। इसका वोट शेयर 15.2% से 16.1% तक रहने का अनुमान है, हालांकि सीटें 2 से 4 के बीच सीमित रह सकती हैं। फिर भी, यह DMK के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है, खासकर युवाओं के बीच।
सर्वे के अनुसार, राज्य के 55-60% मतदाता 40 साल से ऊपर के हैं, जहां TVK की पकड़ अभी कमजोर है। यही वजह है कि अच्छा वोट शेयर मिलने के बावजूद पार्टी सीटों में तब्दील नहीं कर पा रही। Naam Tamilar Katchi को करीब 4% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, लेकिन सीटें नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य छोटे दलों की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है।
AIADMK के लिए उम्मीद
यह ओपिनियन पोल DMK के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि AIADMK के लिए वापसी का संकेत देता है। पार्टी न केवल अपने पारंपरिक क्षेत्रों में मजबूत हो रही है, बल्कि विरोधियों के गढ़ में भी सेंध लगा रही है।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
हालांकि, ओपिनियन पोल अंतिम नतीजे नहीं होते, लेकिन यह जरूर संकेत देते हैं कि 2026 का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। DMK, AIADMK और TVK के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तमिलनाडु की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है।
