सुनील टिंगरे ने शरद पवार को भेजा नोटिस, बोले पोर्श मामले में मेरा नाम लिया तो कोर्ट में घसीटूंगा
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ राकांपा के विधायक सुनील टिंगरे ने उनके पिता और राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार को कानूनी नोटिस भेजकर पुणे पोर्श कार हिट एंड रन मामले में उन्हें बदनाम न करने के लिए कहा है।
- Written By: प्रिया जैस
सुप्रिया सुले (सौजन्य-एएनआई)
पुणे: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वडगांव शेरी सीट से उम्मीदवार टिंगरे पर आरोपियों को बचाने के लिए अपना प्रभाव इस्तेमाल करने का आरोप लगा है, जिस पर सुप्रिया सुले ने चुनाव के दौरान उनका भी नाम लिया था।
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया कि सत्तारूढ़ राकांपा के विधायक सुनील टिंगरे ने उनके पिता और राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार को कानूनी नोटिस भेजकर पुणे पोर्श कार हिट एंड रन मामले में उन्हें बदनाम न करने के लिए कहा है।
पार्टी को भेजा नोटिस
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पुणे के वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बापू पठारे के समर्थन में की गई एक रैली में यह टिप्पणी की। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम
बेटी की शादी में जमकर नाचीं सांसद सुप्रिया सुले, ढोल की बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें VIDEO
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
सुप्रिया सुले ने टिंगरे का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जिस व्यक्ति को पार्टी ने पिछली बार टिकट दिया था उसने अब नोटिस भेजा है कि अगर पोर्श कार मामले में उसको बदनाम किया गया तो वह शरद पवार को अदालत में घसीटेगा।”
यह भी पढ़ें- BJP ने महाराष्ट्र के युवाओं का छीना रोजगार, राज्य के बारे में बुरा सोचती है भाजपा, आदित्य ठाकरे ने लगाया आरोप
नोटिस का जवाब देगी पार्टी
सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘लेकिन शरद पवार तो प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से भी नहीं डरते। तो क्या आपको लगता है कि वह आपके नोटिस से डरेंगे?” उन्होंने आगे कहा कि हम नोटिस का जवाब देंगे। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वडगांव शेरी सीट से उम्मीदवार टिंगरे पर पोर्श दुर्घटना मामले में आरोपियों को बचाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप है।
आपको बताते चले कि पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को सुबह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत 17 वर्षीय एक लड़के ने बहुत तेज रफ्तार में चलाई जा रही पोर्श कार से दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी थी, जिनमें से एक महिला थी। इस घटना में दोनों की मौत हो गयी थी।
यह भी पढ़ें- रविवार को आएगा भाजपा का घोषणापत्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जारी
(एजेंसी इनपुट के साथ)
